सांभर झील जयपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
फ़ौज़िया ख़ान (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:54, 27 मार्च 2012 का अवतरण (Adding category Category:जयपुर (को हटा दिया गया हैं।))
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
सांभर झील में गडवाल, जयपुर
  • भारत के राजस्थान राज्य में जयपुर नगर के समीप स्थित यह लवण जल (खारे पानी) की झील है।
  • देश की सबसे बडी खारे पानी की झील सांभर नमक के सबसे बडे स्रोत होने के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी अत्‍यन्‍त आकर्षक स्‍थल है।
  • इस झील से नमक उत्पादन हेतु 'साम्भर नामक परियोजना' भी चलाई जा रही है।
  • उत्‍तरी भारत के चौहान राजाओं की प्रथम राजधानी सांभर पौराणिक दृष्टि से भी महत्‍वपूर्ण है।
  • यहाँ पर शाकंम्‍भरी माता का मंदिर है।
  • यह झील समुद्र तल से 1,200 फुट की ऊँचाई पर स्थित है।
  • जब यह भरी रहती है तब इसका क्षेत्रफल 90 वर्ग मील रहता है।
  • इसमें तीन नदियाँ आकर गिरती हैं।
  • इस झील से बड़े पैमाने पर नमक का उत्पादन किया जाता है।
  • अनुमान है कि अरावली के शिष्ट और नाइस के गर्तों में भरा हुआ गाद ही नमक का स्रोत है।
  • गाद में स्थित विलयशील सोडियम यौगिक वर्षा के जल में घुसकर नदियों द्वारा झील में पहुँचाता है और जल के वाष्पन के पश्चात् झील में नमक के रूप में रह जाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख