"इक लड़की -दिनेश रघुवंशी": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
छो (Text replace - "खाली" to "ख़ाली")
 
(2 सदस्यों द्वारा किए गए बीच के 2 अवतरण नहीं दर्शाए गए)
पंक्ति 19: पंक्ति 19:
}}
}}
|-
|-
| style="border:1px solid #a7d7f9; float:right"|  
|  
<div style="border:thin solid #a7d7f9; margin:10px">
{| align="center"
! दिनेश रघुवंशी की रचनाएँ
|}
<div style="height: 250px; overflow:auto; overflow-x: hidden; width:99%">
{{दिनेश रघुवंशी की रचनाएँ}}
{{दिनेश रघुवंशी की रचनाएँ}}
</div></div>
|}
|}


पंक्ति 53: पंक्ति 59:
वेद ॠचाओं-सी वो पावन
वेद ॠचाओं-सी वो पावन
उससे महके प्रीत का चंदन
उससे महके प्रीत का चंदन
सारा खालीपन भर देगी
सारा ख़ालीपन भर देगी
जीवन वृंदावन कर देगी
जीवन वृंदावन कर देगी
देह-सृष्टि ऐसी कि जैसे
देह-सृष्टि ऐसी कि जैसे
पंक्ति 85: पंक्ति 91:
<references/>
<references/>
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{समकालीन कवि}}
[[Category:समकालीन साहित्य]][[Category:दिनेश रघुवंशी]][[Category:गीत]]
[[Category:समकालीन साहित्य]][[Category:दिनेश रघुवंशी]][[Category:गीत]]
__INDEX__
__INDEX__
__NOEDITSECTION__
__NOEDITSECTION__

12:41, 4 सितम्बर 2011 के समय का अवतरण

इक लड़की -दिनेश रघुवंशी
दिनेश रघुवंशी
दिनेश रघुवंशी
कवि दिनेश रघुवंशी
जन्म 26 अगस्त, 1964
जन्म स्थान ग्राम ख़ैरपुर, बुलन्दशहर ज़िला, (उत्तर प्रदेश)
बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
दिनेश रघुवंशी की रचनाएँ

इक लड़की भोली-भाली सी
महके फूलों की डोली – सी
निश्छल, निर्मल, चंचल धारा
जैसे तोड़ के चले किनारा
नेह के अमरित कलश से मेरी
जीवन बगिया को सींचे
जिसके पीछे दुनिया पागल
वो पागल मेरे पीछे…

    वो दुनिया का गणित न जाने
    सबकी बातें सच्ची माने
    जागी आँखों में कुछ सपने
    उसको सब लगते हैं अपने
    झील-सी गहरी आँखें सुहानी
    जैसे कहें अनकही कहानी
    मौन निमन्त्रण मुझको जिसका
    कोई अर्थ स्वयं गढ़ लूँ
    उसकी चाहत बस मैं उसकी
    आँखों में चेहरा पढ़ लूँ
    उससे कुछ कहना चाहूँ तो
    हँसकर अँखियों को मींचे
    जिसके पीछे दुनिया पागल
    वो पागल मेरे पीछे…

उसका जीवन खुली हथेली
वो क्या जाने प्यार पहेली
वेद ॠचाओं-सी वो पावन
उससे महके प्रीत का चंदन
सारा ख़ालीपन भर देगी
जीवन वृंदावन कर देगी
देह-सृष्टि ऐसी कि जैसे
लाखों बंदनवार सजे
उसकी मादक छुवन से पल में
मन – वीणा के तार बजे
इक अनदेखे-से बंधन में
मुझको अपनी ओर खींचे,
जिसके पीछे दुनिया पागल
वो पागल मेरे पीछे…

    आँचल में खुशबू भर लाई
    उससे महक उठी अँगनाई
    मौसम की पहली बारिश वो
    अब मेरी भी हर ख्वाहिश वो
    डरता हूँ कुछ कर ना जाये
    ना बोलूँ तो मर ना जाये
    सोच रहा हूँ आख़िर कैसे
    अब मैं उसको समझाऊँ
    उसको समझाते – समझाते
    खुद पागल ना हो जाऊँ
    मन करता है रख दूँ दिल को
    उसकी पलकों के नीचे
    जिसके पीछे दुनिया पागल
    वो पागल मेरे पीछे…


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख