मावठा झील
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
मावठा झील राजस्थान में आमेर के महल के तल में स्थित है। यह एक कृत्रिम झील है, जिसे महल की सुरक्षा और सुन्दरता बढ़ाने के लिए बनवाया गया था।
- जिस पहाड़ी पर आमेर का दुर्ग स्थित है, उसके सामने ही यह सुन्दर झील है।
- झील के एक छोर पर ही क़िले में जाने का मार्ग है, जहाँ एक सुंदर वाटिका बनी है। इसे राजा जयसिंह के समय में बनवाया गया था। इसका नाम 'दूलाराम बाग़' है।
- मानसून के मौसम में मावठा झील पानी से लबालब भर जाती है। तब यहाँ की सुन्दरता देखने लायक होती है।
- आमेर के हाथियों का यहाँ जल में क्रीड़ा करना फ़ोटोग्राफ़ी के लिए अच्छा दृश्य उपलब्ध कराता है।
|
|
|
|
|