पर्यायवाची शब्द ज
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
- पर्यायवाची शब्द (समानार्थी शब्द / Synonyms Word)
जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें 'समानार्थक' या 'पर्यायवाची शब्द' कहते है या किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है, लेकिन प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं। पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ा। हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द मिल जाते हैं।
'ज' वर्ण वाले पर्यायवाची शब्द
- जल- अमृत, सलिल, वारि, नीर, तोय, अम्बु, उदक, पानी, जीवन, पय, पेय।
- जगत - संसार, विश्व, जग, जगती, भव, दुनिया, लोक, भुवन।
- जीभ - रसना, रसज्ञा, जिह्वा, रसिका, वाणी, वाचा, जबान।
- जंगल- विपिन, कानन, वन, अरण्य, गहन, कांतार, बीहड़, विटप।
- जेवर - गहना, अलंकार, भूषण, आभरण, मंडल।
- ज्योति - आभा, छवि, द्युति, दीप्ति, प्रभा, भा, रुचि, रोचि।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
अ | आ | इ | ई | उ | ऊ | ऐ | ओ | औ | ऋ | क | ख | ग | घ | च | छ | ज | झ | ट | ठ | ड | ढ | त | थ | द | ध | न | प | फ | ब | भ | म | य | र | ल | व | श | ष | स | ह