फ़तेहसागर झील, उदयपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:27, 5 अगस्त 2017 का अवतरण (''''फ़तेहसागर झील''' (अंग्रेज़ी: ''Fateh Sagar Lake'') उदयपुर, रा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

फ़तेहसागर झील (अंग्रेज़ी: Fateh Sagar Lake) उदयपुर, राजस्थान में स्थित एक सुंदर झील है। इसका निर्माण महाराणा फ़तेहसिंह द्वारा करवाया गया था। पिछोला झील से यह झील जुड़ी हुई है।

  • राजस्थान के उदयपुर ज़िले में स्थित इस मीठे पानी की झील का निर्माण मेवाड़ के शासक जयसिंह ने 1678 ई. में करवाया था।
  • कुछ वर्षों बाद यह झील अतिवृष्टि होने के कारण नष्ट हो गई। तब इसका पुर्निमाण 1889 में महाराजा फ़तेहसिंह ने करवाया तथा इसकी आधार शिला 'ड्यूक आॅफ़ कनाॅट' द्वारा रखी गई। अतः इस झील को फ़तेहसागर झील कहा गया।
  • इस झील में टापू है, जिस पर नेहरू उद्यान बना हुआ है। झील में शोर वैद्यशाला भी बनी है।
  • फ़तेहसागर झील में अहमदाबाद संस्थान ने 1975 में भारत की पहली सौर वैद्यशाला स्थापित की थी।
  • इसी झील के समीप बेल्जियम निर्मित टेलिस्कोप की स्थापना सूर्य और उसकी गतिविधियों के अध्ययन के लिए की गई।
  • फ़तेहसागर झील से उदयपुर को पेय जल की आपूर्ति की जाती है।
  • उदयपुर के देवाली नामक गांव में स्थित होने के कारण इसे 'देवाली तालाब' भी कहा जाता है।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख