जैतसागर झील

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:29, 4 अप्रैल 2018 का अवतरण (''''जैतसागर झील''' बूंदी, राजस्थान में स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

जैतसागर झील बूंदी, राजस्थान में स्थित महत्त्वपूर्ण झील है। यह बूँदी शहर के उत्तर पूर्व में शहर से करीब एक किलोमीटर पहाड़ की तलहटी में स्थित है।

  • पहाड़ों के मध्य झूला झूलती प्रतीत होती इस झील को बूँदी के राजा जैता मीणा ने बनवाया था, जिसका जीर्णोद्धार राव राजा सुरजन सिंह की माता रानी जयवंती ने करवाया था।
  • इसके बाद इस झील का पुनरुद्धार राव राजा विष्णु सिंह के कारीगर सुखराम ने कराया और इसके निकट ग्रीष्म ऋतु में शाही परिवार के रहने के लिए 'सुखमहल' नामक विश्रामगाह भी बनवाया, जिसमें विश्वविख्यात लेखक रुड्यार्ड किपलिंग अपने भारत में प्रवास के दौरान ठहरे थे।
  • जैतसागर झील को 'बड़ा तालाब' भी कहते हैं।
  • यह झील 4455 हैक्टेयर भूमि में फैली है।
  • सन 1995 तक यह झील ताजे पानी का स्रोत थी।
  • इस झील में लगे फव्वारे के चलने पर झील का झिलमिलाता पानी अत्यंत आकर्षक व मनोहारी लगता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख