मेहरचंद महाजन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
मेहरचंद महाजन

मेहरचंद महाजन (अंग्रेज़ी]]: Meharchand Mahajan, जन्म- 23 दिसंबर, 1889, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश; मृत्यु- 1967) भारत के सर्वोच्च न्यायालय के तीसरे न्यायाधीश थे। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं में से एक थे। मेहरचंद महाजन को भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर का प्रथम प्रधानमंत्री होने का गौरव प्राप्त है। वह 15 अक्टूबर, 1947 से 5 मार्च, 1948 तक जम्मू और कश्मीर के प्रधानमंत्री रहे।

30 मार्च, 1965 से जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री राज्य के मुख्य कार्यकारी बने। इसलिए शुरू में 5 लोगों ने जम्मू-कश्मीर के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। जम्मू और कश्मीर राज्य के पहले प्रधानमंत्री भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मेहरचंद महाजन थे। मेहरचंद महाजन ने 15 अक्टूबर, 1947 को पीएम के रूप में शपथ ली और 5 मार्च, 1948 तक इस पद पर बने रहे। अन्य चार लोगों में शेख़ अब्दुल्ला, बख्शी ग़ुलाम मोहम्मद, ख़्वाजा शमसुद्दीन और ग़ुलाम मोहम्मद सादिक़ का नाम है। बाद में जम्मू और कश्मीर के संविधान में परिवर्तन हुआ और प्रधानमंत्री के स्थान पर मुख्यमंत्री का पद आ गया। तत्कालीन सत्ताधारी पार्टी के प्रधानमंत्री ग़ुलाम मोहम्मद सादिक़ ने 30 मार्च, 1965 को जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

  • मेहरचंद महाजन का जन्म 23 दिसंबर, 1889 को टिक्का नगरोटा, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में हुआ था।
  • उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा नूरपुर के सरकारी स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद 1913 में धर्मशाला में वकालत शुरू की और 1914 से 1918 तक पंजाब के गुरदासपुर में वकालत की। उन्होंने 1942 में लाहौर से कानून की डिग्री प्राप्त की थी।[1]
  • सन 1938 से 1943 तक मेहरचंद महाजन ने लाहौर हाईकोर्ट की बार एसोसियेशन के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
  • 15 अक्तूबर, 1947 से 5 मार्च, 1948 तक वे जम्मू कश्मीर के प्रधानमंत्री बने तो इस दौरान उन्होंने राजनीतिक कौशल के चलते जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने में अहम भूमिका निभाई।
  • इसके उपरान्त वे 4 जनवरी, 1954 को 'सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया' के तीसरे मुख्य न्यायाधीश बने और इसके साथ ही उन्होने नूरपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
  • मेहरचंद महाजन कई संस्थाओं के संस्थापक व कई अहम पदों पर रहे। उन्हें 27 दिसंबर, 1943 को लाहौर न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। वह भारत के सर्वोच्च न्यायालय के तीसरे न्यायाधीश थे।
  • 4 जनवरी 1954 से 22 दिसंबर 1954 तक वे भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत रहे थे।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. मेहरचंद महाजन की जीवनी (हिंदी) jivanihindi.com। अभिगमन तिथि: 05 मार्च, 2020।

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022