कांतिलाल हस्तीमल संचेती
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
कांतिलाल हस्तीमल संचेती (अंग्रेज़ी: Kantilal Hastimal Sancheti, जन्म- 24 जुलाई, 1936) भारतीय आर्थोपेडिक चिकित्सक हैं, जिन्होंने भारत में पहले स्वदेशी घुटने के प्रत्यारोपण का कार्य किया। वह महाराष्ट्र के पहले आर्थोपेडिक समर्पित विशेषता वाले अस्पताल के संस्थापक हैं। कांतिलाल हस्तीमल संचेती ने पूरे भारत में विकलांग बच्चों के लिए 500 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया।
- डॉ. कांतिलाल हस्तीमल संचेती 'संचेती इंस्टीट्यूट फॉर ऑर्थोपेडिक्स एंड रिहैबिलिटेशन' के संस्थापक निदेशक और मुख्य हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। उनका अस्पताल जॉइंट रिप्लेसमेंट, ट्रॉमेटोलॉजी, स्पाइनल सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, ऑर्थोपेडिक, आर्थ्रोस्कोपी और स्पोर्ट्स इंजरी, हैंड और प्लास्टिक सर्जरी में विशेषज्ञता रखता है।
- कांतिलाल हस्तीमल जी प्रोफेसर, परीक्षक और विभिन्न विश्वविद्यालयों की कई उच्च स्तरीय कोर समितियों और महाराष्ट्र सरकार और भारतीय चिकित्सा परिषद की स्वास्थ्य देखभाल संबंधी समितियों के सदस्य हैं।
- भारत सरकार ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों से सम्मानित किया था-
- इसके अतिरिक्त भी उन्हें कई पुरस्कार व सम्मान मिले हैं-
- महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन द्वारा महाराणा मेवाड़ पुरस्कार, 2003
- रॉयल कॉलेज ऑफ़ सर्जन्स की फैलोशिप, एडिनबर्ग, यूनाइटेड किंगडम, 2004
- महाराष्ट्र सरकार की ओर से द इंटरनेशनल मेडिकल इंटीग्रेशन काउंसिल का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 2004
- हार्वर्ड मेडिकल स्कूल (यूएसए) द्वारा चिकित्सा उत्कृष्टता के लिए अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, 2005
- पुणे विश्वविद्यालय द्वारा जीवन साधना गौरव पुरस्कार, 2010
- कांतिलाल हस्तीमल संचेती ने पूरे भारत में विकलांग बच्चों के लिए 500 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया।
- भारत में कांतिलाल हस्तीमल संचेती ने 120 से अधिक अस्पतालों में अस्पताल डिजाइन सलाहकार की क्षमता में भी काम किया।
|
|
|
|
|