कोमोडोर बबरूभान यादव

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:05, 6 नवम्बर 2022 का अवतरण (''''कोमोडोर बबरूभान यादव''' (अंग्रेज़ी: ''Commodore Baburubhan Yadav'', ज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

कोमोडोर बबरूभान यादव (अंग्रेज़ी: Commodore Baburubhan Yadav, जन्म- 14 सितम्बर, 1928; मृत्यु- 2 जनवरी, 2010) भारतीय नौसेना में सैन्य अधिकारी थे, जिन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1971 में अपने शौर्य का प्रदर्शन किया था। 1971 की जंग में असीम शौर्य दिखाने के कारण उन्हें 'महावीर चक्र' से विभूषित किया गया था।

परिचय

महावीर चक्र विजेता कोमोडोर बबरुभान यादव का जन्म 14 सितंबर, 1928 में मेजर भगवान सिंह के घर भाड़ावास, रेवाड़ी, हरियाणा में हुआ था। सन 1949 में उन्होंने भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया। बबरूभान यादव ने अपने शौर्य से पाकिस्तान के कराची शहर को दहला दिया था। इसिलए उन्हें 'किलर ऑफ़ कराची' भी कहा गया।

बबरूभान यादव के पिता मेजर चौधरी साहिब भगवान सिंह यादव एमबीई थे, जो दोनों विश्व-युद्धों में लड़े थे। इनके बड़े भाई साहब मेजर चौधरी साहिब महेंद्र सिंह यादव भारतीय सेना में मेजर रहे।

शौर्य

4 दिसंबर, 1971 की रात को भारत-पाक युद्ध के दौरान रूस द्वारा निर्मित मिसाइल बोट की कमांड संभालते हुए बबरूभान यादव ने कराची बंदरगाह के नजदीक पाकिस्तान के तीन युद्ध पोतों को बर्बाद कर डूबो दिया। बहादुरी एवं कर्तव्य परायणता के लिए देश के दूसरे सर्वोच्चय पुरस्कार 'महावीर चक्र' से उन्हें नवाजा गया, जो भारतीय नौसेना के लिए पहला पदक था।

मृत्यु

देश की इस बहादुर सपूत ने 82 साल कि उम्र में 22 जनवरी 2010 को देह त्याग किया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख