अल्‍बर्ट हॉल संग्रहालय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:58, 1 मार्च 2012 का अवतरण (Text replace - "चिन्ह" to "चिह्न")
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
अल्‍बर्ट हॉल संग्रहालय, जयपुर
Albert Hall Museum, Jaipur
  • शहर के सर्वाधिक सुन्‍दर उद्यान रामनिवास बाग़ में यह भवन निर्मित किया गया है।
  • रामनिवास बाग़ का निर्माण महाराजा सवाई रामसिंह ने अकाल राहत कार्यो के अन्‍तर्गत 4 लाख रू. की राशि व्‍यय कर करवाया था।
  • महाराजा सवाई रामसिंह ने ही 6 फ़रवरी, सन 1876 में ब्रिटेन के महाराजा एडवर्ड सप्‍तम प्रिन्स आफ वैल्‍स के रूप में भारत आने के समय यादगार के रूप में अल्‍बर्ट हाल का निर्माण प्रारम्‍भ किया।
  • वर्तमान में इस भवन को संग्रहालय का रूप दे दिया गया है।
  • भवन की वास्तुनियोजन सर स्विंटन जैकब द्वारा की गयी। भारतीय व फारसी शैली में बनी इस भव्‍य इमारत में इस समय संग्रहालय संचालित किया जा रहा है।
  • अल्बर्ट हाल देश की एकमात्र ऐसी इमारत है, जिसमें कई देशों की स्थापत्य शैली का समावेश देखने को मिलता है।
  • इमारत के वास्तुकार कर्नल एस. जैकब ने दुनिया के संग्रहालयों की जानकारी लेकर बनवाया था।
  • इस भवन में प्रवेश करते हुए एक हाल है जिसमें जयपुर के राजाओं के चित्र व राजचिह्न हैं।
  • चारों तरफ भारतीय व विदेशी कला के नमूनों की प्रतिकृतियाँ व भित्ति चित्र हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख