राष्ट्रीय मतदाता दिवस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:48, 25 जनवरी 2015 का अवतरण (''''राष्ट्रीय मतदाता दिवस''' भारत में प्रत्येक वर्ष [[...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारत में प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। इस महत्त्वपूर्ण दिवस का आयोजन सभी भारतवासियों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है और साथ ही यह भी बताता है कि हर व्यक्ति के लिए मतदान करना जरूरी है।

  • 'भारत निर्वाचन आयोग' का गठन 25 जनवरी, 1950 को हुआ था।
  • 'भारत सरकार' ने राजनीतिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस '25 जनवरी' को ही वर्ष 2011 से 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' के रूप में मनाने की शुरुआत की।
  • 25 जनवरी, 2015 को 'सरल पंजीकरण और सरल सुधार' थीम के साथ पाँचवाँ 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' है।
  • 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' का उद्देश्य देश में मतदाताओं की संख्या बढ़ाना, विशेषकर नए मतदाताओं को इससे जोड़ना है। 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' का इस्तेमाल चुनाव में प्रभावी भागीदारी को बढ़ाने के लिए मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने में भी किया जाता है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. निर्वाचन आयोग 25 जनवरी को मनाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस (हिन्दी) हिन्दुस्तान.कॉम। अभिगमन तिथि: 25 जनवरी, 2015।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख