डोमकच नृत्य

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:17, 29 मार्च 2012 का अवतरण (''''डोमकच नृत्य''' छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमु...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

डोमकच नृत्य छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख लोकनृत्यों में से एक है। यह नृत्य आदिवासी युवक-युवतियों का बहुत ही प्रिय नृत्य है। प्राय: यह नृत्य विवाह आदि के शुभ अवसर पर किया जाता है। यही कारण है कि इस नृत्य को 'विवाह नृत्य' के नाम से भी जाना जाता है।

  • डोमकच नृत्य अगहन से आषाढ़ माह तक रात भर किया जाता है।
  • अधिकाशत: यह नृत्य वृत्ताकार रूप में नाचते हुए किया जाता है।
  • नृत्य में एक लड़का और एक लड़की गले और कमर में हाथ रखकर आगे-पीछे होते हुए स्वतंत्रतापूर्वक नाचते हैं।
  • इस नृत्य के प्रमुख वाद्ययंत्रों में मांदर, झांझ ओर टिमकी आदि प्रमुख हैं।
  • डोमकच नृत्य के गीतों में 'सदरी बोली' का प्रयोग अधिक किया जाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख