कडलुंडी पक्षी विहार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:47, 23 जून 2014 का अवतरण (''''कडलुंडी पक्षी विहार''' केरल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कडलुंडी पक्षी विहार केरल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह कोझीकोड से 19 कि.मी. और बेपोर पोर्ट से 7 कि.मी. की दूरी पर उत्तरी केरल के मलप्पुरम ज़िले में अरब सागर के तट पर अवस्थित है।

  • यह पक्षी विहार द्वीपों के एक समूह में विस्तृत है, जो कि बहुत ही खूबसूरत इलाके में पहाड़ियों से घिरा है।
  • यहाँ से होकर कडलुंडी नदी बहती हुई अरब सागर में जा मिलती है। इस जगह को स्थानीय रूप से 'कडलुंडी नगरम' कहते हैं।[1]
  • दुनिया के कोलाहल और प्रदूषण से दूर यह जगह 100 से भी अधिक स्थानीय पक्षी प्रजातियों और तकरीबन 60 किस्मों की प्रवासी चिड़ियों का विचरण स्थल है।
  • कडलुंडी पक्षी विहार में पाये जाने वाले कुछ प्रवासी पक्षी इस प्रकार हैं-
  1. सीगल
  2. टर्न
  3. सैंडपाइपर
  4. सैंडप्लोवर
  5. लाल और हरे शैंक
  6. टर्नस्टोन
  • उपरोक्त सभी पक्षी अक्टूबर से मार्च तक यहां झुंड के झुंड में आते हैं।
  • विहार के पास में ही एक 200 मीटर ऊंची पहाड़ी है, जहां से नदीमुख और समुद्र का बहुत ही सुंदर नजारा दिखाई पड़ता है।
  • कडलुंडी नदी में अनेक प्रकार की मछलियां, सीपी और केंकड़े पाए जाते हैं।
कैसे पहुँचें

यहाँ का निकटतम रेलवे स्टेशन कोझीकोड है, जो कडलुंडी से 19 कि.मी. दूर है। निकटतम हवाई अड्डा 'कारीपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा' है, जो कोझीकोड शहर से 23 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. कडलुंडी पक्षी विहार (हिन्दी) केरल पर्यटन। अभिगमन तिथि: 23 जून, 2014।

संबंधित लेख