अकबर का क़िला अजमेर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
अकबर का क़िला, अजमेर

अकबर का क़िला राजस्थान के अजमेर शहर के पर्यटन स्थलों में से यह एक है।

  • अकबर का क़िला एक 'राजकीय संग्रहालय' भी है।
  • अकबर का क़िला नया बाज़ार, अजमेर में स्थित है।
  • यहाँ प्राचीन मूर्तियाँ, सिक्के, पेंटिंग्स, कवच आदि रखे हुए हैं।
  • अंग्रेज़ों ने यहीं से जनवरी 1616 में मुग़ल बादशाह जहाँगीर से भारत में व्यापार करने की इजाज़त माँगी थी।
  • अकबर प्रति वर्ष ख्वाजा साहब के दर्शन करने तथा राजपूताना के युद्धों में भाग लेने के लिये यहाँ आया करता था।
  • अकबर ने अपने ठहरने के लिये 1570 ईस्वी में एक क़िले का निर्माण करवाया, जो अकबर के क़िले के नाम से जाना जाता है।
  • बादशाह जहाँगीर भी यहाँ लोगों को झरोखा दर्शन देता था।
  • 10 जनवरी 1616 ईस्वी को इंग्लैण्ड के सम्राट जेम्स प्रथम का राजदूत सर टॉमस रॉ अकबर के क़िले में यहीं जहाँगीर से मिला था।
  • हल्दी घाटी के युद्ध को अंतिम रूप इसी क़िले में दिया गया था।
  • 1818 में इस क़िले पर अंग्रेज़ों ने अधिकार कर लिया था।
  • अंग्रेज़ों ने इसका उपयोग राजपूताना शस्त्रगार के रूप में किया और वे इसे 'मेग्जीन' के नाम से पुकारते थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख