चिम्मिनी वन्यजीव अभयारण्य

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:42, 21 नवम्बर 2021 का अवतरण (''''चिम्मिनी वन्यजीव अभयारण्य''' (अंग्रेज़ी: ''Chimmini Wildlife Sa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

चिम्मिनी वन्यजीव अभयारण्य (अंग्रेज़ी: Chimmini Wildlife Sanctuary) केरल में स्थित है। चिम्मिनी (चिम्मनी) के ऊष्णकटिबंधीय वन अनेक प्रकार के दुर्लभ वनस्पतियों और जीव-जंतुओं का निवास हैं। कोच्चि से दो घंटे की दूरी पर स्थित यह मनोरम स्थल त्रिशूर जिले के मुकुंदपुरम तालुका में अवस्थित है। यह एक नयनाभिराम पिकनिक स्थल है और यहां स्थानीय लोगों और पर्यटकों का तांता लगा रहता है।[1]

  • सन 1984 में स्थापित चिम्मिनी वन्यजीव अभयारण्य पीच्ची-वाषानी अभयारण्य से सटा हुआ है।
  • पर्यटक यहाँ हाथियों, सांबर, गौर, मलबार स्क्विरेल (मलबार गिलहरी) और भालुओं को विचरते देख सकते हैं।
  • वन विभाग इस इलाके में नियमित ट्रेकिंग और बैंबू राफ्टिंग कार्यक्रमों का आयोजन कराता है।
  • यहां पहुंचने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन त्रिशूर, लगभग 30 कि.मी. दूर है।
  • नजदीकी हवाई अड्डा कोच्चिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, त्रिशूर शहर से लगभग 58 कि.मी. दूर है।
  • यहां आने का सर्वोत्तम समय नवंबर से अप्रैल है।
  • चिम्मिनी वन्यजीव अभयारण्य का क्षेत्रफल लगभग 87 वर्ग कि.मी. है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. चिम्मिनी वन्यजीव अभयारण्य (हिंदी) keralatourism.org। अभिगमन तिथि: 21 नवंबर, 2021।

संबंधित लेख