मनीष नरवाल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:24, 6 सितम्बर 2021 का अवतरण (''''मनीष नरवाल''' (अंग्रेज़ी: ''Manish Narwal'', जन्म- 1 अक्टूबर, 2...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

मनीष नरवाल (अंग्रेज़ी: Manish Narwal, जन्म- 1 अक्टूबर, 2001) भारत के पैरा निशानेबाज़ हैं। ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक, 2020 (टोक्यो पैरालम्पिक) में मनीष नरवाल ने पी4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच-1 में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने फाइनल में 218.2 स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया।

  • मनीष नरवाल फुटबॉलर बनना चाहते थे लेकिन दिव्यांगता की चुनौतियां थीं, मगर ये चुनौतियां मनीष के एथलीट बनने के इरादे को डिगा नहीं सकी।
  • पिता और सहयोगियों की सलाह पर मनीष नरवाल ने 2016 में निशानेबाज़ी में करियर बनाने का फैसला किया।

उन्होंने हरियाणा के फरीदाबाद में निशानेबाज़ी करनी शुरू की। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा।

  • मनीष नरवाल कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में जीत हासिल कर चुके हैं।
  • साल 2020 में मनीष नरवाल को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • मनीष नरवाल सोनीपत के रहने वाले हैं हालांकि वे उनके पिता दिलबाग सिंह काफी साल पहले फरीदाबाद में आकर रहने लगे थे।
  • साल 2018 में जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में मनीष नरवाल ने10 मी. और 50 मीटर इवेंट में एक स्वर्ण और एक काँस्य पदक जीता था। 
  • उन्होंने सिडनी में 2019 विश्व चैंपियनशिप में अपने शानदार फॉर्म को दोहराया। उन्होंने जिन इवेंट्स में हिस्सा लिया, उनमें से तीन में काँस्य पदक अपने नाम किया।
  • साल 2021 पैराशूटिंग वर्ल्ड कप में 10 मीटर में विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए 229.1 पॉइंट हासिल किए।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ