सब चलता है -आदित्य चौधरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:36, 7 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{| width="100%" style="background:#fbf8df; border:thin groove #003333; border-radius:5px; padding:8px;" |- | <noinclude>[[चित्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Copyright.png
सब चलता है -आदित्य चौधरी

इस दुनिया में बहुत कुछ बदलता है
बस एक ज़माना ही है
जो कभी नहीं बदलता है
और बदले भी कैसे ?
जब इंसान का 
नज़रिया ही नहीं बदलता है

चलो कोई बात नहीं
सब चलता है

बंदर से आदमी बनने की बात तो 
झूठी लगती है
वो तो गिरगिट है 
जो माहौल के साथ रंग बदलता है 

वैसे तो आग का काम ही जलाना है
वो बात अलग है कि
कोई मरने से पहले
तो कोई मरने के बाद जलता है

और दम निकलने से मरने की बात भी झूठी है
कुछ लोग,
मर तो कब के जाते हैं
दम है कि बहुत बाद में िनकलता है 

वस्त्रों की तरह 
आत्मा का शरीर बदलना भी
ग़लत लगता है मुझको
हाँ कपड़ों की तरह इंसान
चेहरे ज़रूर बदलता है

चलो कोई बात नहीं
सब चलता है
सब चलता है