"हर शाख़ पे बैठे उल्लू से -आदित्य चौधरी" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
('{| width="100%" style="background:#fbf8df; border:thin groove #003333; border-radius:5px; padding:8px;" |- | <noinclude>[[चित्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
छो ("हर शाख पे बैठे उल्लू से -आदित्य चौधरी" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (अनिश्चित्त अवधि) [move=sysop] (अनिश्चित्त अ)
(कोई अंतर नहीं)

06:58, 29 जून 2014 का अवतरण

Copyright.png
हर शाख पे बैठे उल्लू से -आदित्य चौधरी

हर शाख पे बैठे उल्लू से,
कोई प्यार से जाके ये पूछे
है क्या अपराध गुलिस्तां का ?
जो शाख पे आके तुम बैठे !

          कितने सपने कितने अरमां
          लेकर हम इनसे मिलते हैं
          बेदर्द ये पंजों से अपने
          सबकी किस्मत को खुरचते हैं

उल्लू तो चुप ही रहते हैं
वो बोलेंगे, इस कोशिश में
हम चप्पल जूते घिसते हैं
दिन-रात दर्द से पिसते हैं

          ना शाख कभी ये सूखेंगी
          ना पेड़ कभी ये कटना है
          जब भी कोई शाख नई होगी
          उल्लू ही उसमें बसना है

इस जंगल में अब आग लगे
और सारे उल्लू भस्म करे
फिर नया एक सावन आए
और नया सवेरा पहल करे

          तब नई कोंपलें फूटेंगी
          और नई शाख उग आएगी
          फिर नये गीत ही गूँजेंगे
          और नई ज़िन्दगी गाएगी


टीका टिप्पणी और संदर्भ