"सैरा नृत्य": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
(''''सैरा नृत्य''' बुंदेलखण्ड के प्रसिद्ध [[लोक नृत्य|लो...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
 
पंक्ति 21: पंक्ति 21:
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{नृत्य कला}}
{{नृत्य कला}}
[[Category:मध्य प्रदेश]][[Category:मध्य प्रदेश की संस्कृति]][[Category:लोक नृत्य]][[Category:नृत्य कला]][[Category:संस्कृति कोश]][[Category:कला कोश]]
[[Category:लोक नृत्य]][[Category:नृत्य कला]][[Category:संस्कृति कोश]][[Category:कला कोश]]
__INDEX__
__INDEX__

13:08, 2 मई 2014 के समय का अवतरण

सैरा नृत्य बुंदेलखण्ड के प्रसिद्ध लोक नृत्यों में से एक है। 'सैरा' नामक लोक गीतों के साथ नाचे जाने के कारण ही इसका नाम ’सैरा नृत्य’ पड़ा है।

  • इस नृत्य में सैरा गाने वालों के दल अपने हाथों में लकड़ी के छोटे-छोटे डंडे, जो इसी नृत्य के लिये बनाये जाते हैं, लेकर गोलाकार खड़े हो जाते हैं।
  • मधुर लगने वाले सैरा गीत के साथ ही साथ नृत्य प्रारम्भ होता है।
  • सैरा नृत्य करने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपने दाँये-बाँयें दोनों ओर से बढ़ने वाले डंडों पर अपने डंडे बजाता है, जो कि चाँचर का प्रतिबिम्ब दिखाई पड़ता है।
  • नृत्य करने वाले दल के सभी व्यक्ति एक साथ कभी जमीन पर झुकते, कभी निहुरते और कभी बैठकर आड़े-तिरछे हो जाते हैं। इस स्थिति में भी उनके डंडों की चोटें एक साथ समान रूप से पड़ती रहती हैं।[1]
  • वर्षा ऋतु के समय सैरा नृत्य बहुत सुहावना लगता है।
  • सैरा गीतों के कुछ नमूने निम्नवत हैं-

1. 'असढ़ा तो लागे रे, असढ़ा तो लागे ओ मोरे प्यारे।

दूब गई हरहाय, बीरन लुवौआ आये नहीं घर चुनरी धरी रंगाय।'

2. 'साहुन सुहानी अरे मुरली बजे, भादों सुहानी मोर।

तिरिया सुहानी जबई लगे, ललुवा झूलै पौंर के दोर।'


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. आदिवासियों के लोक नृत्य (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 02 मई, 2014।

संबंधित लेख