मान कौर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:50, 31 जुलाई 2021 का अवतरण (''''मान कौर''' (अंग्रेज़ी: ''Sardarni Man Kaur'', जन्म- 1 मार्च, 1916; म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

मान कौर (अंग्रेज़ी: Sardarni Man Kaur, जन्म- 1 मार्च, 1916; मृत्यु- 31 जुलाई, 2021) भारतीय ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट थीं। उन्होंने कई श्रेणियों में कीर्तिमान बनाये थे। उन्होंने वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कई स्वर्ण पदक जीते। मास्टर एथलीट मान कौर ऐसी शख्सियत थीं, जिन्होंने 105 साल लंबा जीवन जिया और मरते दम तक वह मुस्कारती दिखीं। मान कौर बताती थीं कि उनका जीवन बेहद मुश्किलों भरा रहा, गरीबी और कई मुसीबतें जीवन में आईं, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने दिमाग पर बोझ नहीं डाला। खुशी आई या गम आया, हमेशा वाहे गुरु का शुक्रिया अदा किया।

शारीरिक फिटनेस

एथलीट मान कौर चंडीगढ़ का मान और सम्मान थीं। देश और विदेश में कोविड काल से पहले तक लगातार मेडल जीतकर वह तिरंगे की शान बढ़ाती रही थीं। उनकी उपलब्ध्यिों को देखते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें 'नारी शक्ति पुरस्कार' से समानित किया था। राष्ट्रपति भवन में सम्मान लेने के लिए वह जिस फुर्ती से स्टेज पर पहुंचीं थीं, उसे देखकर राष्ट्रपति भी चकित रह गए थे। वहीं, प्रधानमंत्री आवास पर एक मुलाकात के दौरान नरेन्द्र मोदी उनके आगे दोनों हाथ जोड़कर खड़े हो गए थे।[1]

आर्थिक मदद

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से मान कौर को 5 लाख रुपए का चेक डीसी पटियाला के माध्यम से मिला था। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल (बादल) के विधायक एन. के. शर्मा ने भी एक लाख का चेक अस्पताल में आकर दिया था। वहीं मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ने भी उन्हें आर्थिक मदद दी थी।

मृत्यु

मान कौर का निधन 31 जुलाई, 2021 शनिवार को दोपहर करीब एक बजे हुआ। उन्होंने पंजाब के डेराबस्सी में आखिरी सांस ली। वे गाल ब्लैडर के कैंसर से जूझ रही थीं। उनका इलाज इन दिनों डेराबस्सी के शुद्धि आयुर्वेदा पंचकर्मा अस्पताल में चल रहा था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 105 साल की धावक का निधन (हिंदी) bhaskar.com। अभिगमन तिथि: 31 जुलाई, 2021।

संबंधित लेख