साजन प्रकाश

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:57, 11 अगस्त 2021 का अवतरण (''''साजन प्रकाश''' (अंग्रेज़ी: ''Sajan Prakash'', जन्म- 14 सितम्बर,...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

साजन प्रकाश (अंग्रेज़ी: Sajan Prakash, जन्म- 14 सितम्बर, 1993) भारतीय तैराक हैं। ओलंपिक के लिए सीधी योग्यता हासिल करने वाले वह पहले भारतीय तैराक हैं। भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) द्वारा प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए साजन प्रकाश को नामांकित किया गया था।

  • तैराक साजन प्रकाश ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, 2020 में पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन यह सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पर्याप्त नहीं था। इसके साथ टोक्यो ओलंपिक की तैराकी प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई। रियो ओलंपिक, 2016 में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले साजन प्रकाश ने 53.45 सेकेंड का समय निकाला, जबकि सेमीफाइनल के लिए कट 51.74 सेकेंड पर गया।[1]
  • केरल के तैराक साजन प्रकाश 55 खिलाड़ियों के बीच 46वें स्थान पर रहे। चोटी के 16 तैराक सेमीफाइनल में पहुंचते हैं। भारत के तीनों तैराकों साजन प्रकाश, श्रीहरि नटराज और माना पटेल ने निराशाजनक प्रदर्शन किया तथा वे अपनी मुख्य स्पर्धाओं में अपने सर्वश्रेष्ठ समय की बराबरी भी नहीं कर पाए।
  • साजन प्रकाश ने पिछले महीने ओलंपिक 'ए क्वालीफिकेशन' हासिल करने वाले पहले भारतीय तैराक बनकर टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई किया था। वे अपनी पसंदीदा 200 मीटर बटरफ्लाई में 24वें स्थान पर रहे थे।
  • अपने पहले ओलंपिक खेलों में भाग लेकर श्रीहरि नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक में 40 तैराकों के बीच 27वें स्थान पर रहे। साजन प्रकाश और नटराज ने टोक्यो खेलों से पहले लगातार अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर उम्मीदें जगाई थीं। माना पटेल ने विश्वविद्यालय कोटा से खेलों में जगह बनाई थी। वह महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक में 39वें स्थान पर रही थीं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. साजन प्रकाश सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम (हिंदी) livehindustan.com। अभिगमन तिथि: 11 अगस्त, 2021।

संबंधित लेख