सिंहराज अदाना

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:30, 6 सितम्बर 2021 का अवतरण (''''सिंहराज अदाना''' (अंग्रेज़ी: ''Singhraj Adana'') भारत के पैरा न...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

सिंहराज अदाना (अंग्रेज़ी: Singhraj Adana) भारत के पैरा निशानेबाज़ हैं। उन्होंने ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक, 2020 (टोक्यो पैरालम्पिक) में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाज़ी (एसएच-1) में देश के लिये काँस्य पदक जीता है।

  • सिंहराज अदाना ने फाइनल में 216.8 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।
  • छठे स्थान पर रहकर सिंहराज अदाना ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनायी थी। हालांकि, क्वालिफिकेशन में 575 अंक के साथ शीर्ष पर रहने वाले मनीष नरवाल फाइनल में सातवां स्थान ही हासिल कर पाए।
  • सिंहराज अदाना शीर्ष तीन में जगह बनाने के लिए शुरू से ही संघर्षरत थे। उनका 19वां शॉट सही नहीं लगा। इस कारण वह पिछड़ गए थे, लेकिन उनका 20वां प्रयास अच्छा रहा, जबकि इसमें चीन के झियालोंग लोउ 8.6 अंक ही बना पाए। हालांकि, चीन ने फाइनल में दबदबा बनाए रखा। मौजूदा चैंपियन चाओ यांग (237.9 पैरालंपिक रिकॉर्ड) ने स्वर्ण और हुआंग झिंग (237.5) ने रजत पदक जीता।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


Category:निशानेबाज़]]Category:निशानेबाज़ी]]Category:पुरुष निशानेबाज़]]