साइना नेहवाल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
साइना नेहवाल
Saina Nehwal

साइना नेहवाल भारतीय बैडमिंटन (जन्म 17 मार्च 1990) खिलाड़ी हैं। साइना नेहवाल ओलम्पिक खेल में एकल क्वार्टर्फाइनल में पहुँचने वाली प्रथम भारतीय महिला हैं और विश्व कनिष्ठ बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीतने वाली प्रथम भारतीय हैं।

जीवन परिचय

साइना नेहवाल का 17 मार्च 1990 को को हिसार, हरियाणा में हुआ था। माता-पि‍ता दोनों ही बैडमिंटन खि‍लाड़ी होने के कारण सायना नेहवाल की रुचि बचपन से ही बैडमिंटन में थी। उनके पि‍ता हरवीर सिंह ने बेटी की रुचि‍ को देखते हुए उसे पुरा सहयोग और प्रोत्‍साहन दि‍या। 8 वर्ष की आयु में ही बैडमिंटन खेलना शुरू करने वाली साइना नेहवाल को हाल ही में 'विश्व बैडमिंटन संघ' द्वारा विश्व में दूसरा स्थान मिला है।

प्रशिक्षण

सायना का प्रारम्भिक प्रशि‍क्षण हैदराबाद के 'लाल बहादुर स्‍टेडि‍यम' में कोच नानी प्रसाद के संरक्षण में हुआ। माता-पि‍ता दोनों के बैडमिंटन खि‍लाड़ी होने के कारण सायना का बैडमिंटन की ओर रुझान बचपन से ही था। पि‍ता 'हरवीर सिंह' ने बेटी की रुचि‍ को देखते हुए उसे पूरा सहयोग और प्रोत्‍साहन दि‍या।

उपलब्धियाँ

  • सायना नेहवाल ने वर्ष 2005 में 'एशियन सेटेलाइट बैडमिंटन जूनियर चेक ओपन' का ख़िताब जीता।
  • उन्होंने नेशनल जूनियर तथा सब जूनियर का ख़िताब जीता।
  • सायना दो बार सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में रनर-अप रहीं।
  • 2005 में राष्ट्रमंडल युवा खेलों ली स्पर्धा में उन्होंने सात पदक जीतने में सफलता प्राप्त की।
  • साइना ने 2006 में 'एशि‍यन सैटलाइट चैंपि‍यनशि‍प' भी जीती है।
  • 2006 में मनीला में 'फिलीपिंस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप' जीत कर इतिहास रच डाला।
  • साइना का नाम विश्व इतिहास में 21 जून, 2009 को लिखा गया, जब उन्होंने 'इंडोनेशियाई ओपन' जीतते हुए 'सुपर सीरिज बैडमिंटन टूर्नामेंट' का खिताब अपने नाम किया। यह उपलब्धि उनसे पहले किसी अन्य भारतीय महिला को हासिल नहीं हुई।
  • सायना 2006 में विश्व रैंकिग में 30वें स्थान पर पहुँची।
  • 2010 में ऑल इंग्लैड बैंडमिटन के सेमीफाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला होने का गौरव प्राप्त किया।
साइना नेहवाल
Saina Nehwal
  • उसके बाद चीन के 'लिन वांग' को जकार्ता में हराकर 'सुपर सीरीज़ टूर्नामेंट' जीता।
  • सायना आज विश्व रैंकिंग में पाँचवे स्थान पर पहुँच गई हैं।

कॉमनवैल्थ खेल

  • बैडमिंटन की विश्व की दूसरे रैंक की खिलाड़ी साइना नेहवाल 'कॉमनवैल्थ खेलों' में हरियाणा की 'ब्रांड एंबेसडर' होंगी। उनके साथ मुक्केबाज विजेंद्र सिंह को भी राज्य का खेल ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
  • हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गोपाल कांडा ने बताया कि कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा के विजेंद्र सिंह और साइना नेहवाल को ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला किया गया है


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख