फ़र्क़ क्या होगा -आदित्य चौधरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:31, 18 फ़रवरी 2015 का अवतरण ('{| width="100%" style="background:#fbf8df; border:thin groove #003333; border-radius:5px; padding:8px;" |- | <noinclude>[[चित्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
फ़र्क़ क्या होगा -आदित्य चौधरी

हुस्न औ इश्क़ के क़िस्से तो हज़ारों हैं मगर
उनको कहने या न कहने से फ़र्क़ क्या होगा

कोई तफ़सील से समझाए मुहब्बत का सबब
इसके होने या ना होने से फ़र्क़ क्या होगा

तराश संग को बनते हैं, बुत तो रोज़ मगर
इसके यूँ ही पड़ा रहने से फ़र्क़ क्या होगा

कभी जो फ़ुरसतें होंगी तो इश्क़ कर लेंगे
इसके करने या करने से फ़र्क़ क्या होगा

तुम ही समझाओ मुझे तुम ही इश्क़ करते हो
समझ भी लूँ तो समझने से फ़र्क़ क्या होगा