हरिका द्रोणावल्ली

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:49, 16 सितम्बर 2021 का अवतरण (''''हरिका द्रोणावल्ली''' (अंग्रेज़ी: ''Harika Dronavalli'', जन्म- 12...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

हरिका द्रोणावल्ली (अंग्रेज़ी: Harika Dronavalli, जन्म- 12 जनवरी, 1991) भारत की तेजतर्रार महिला शतरंज खिलाड़ी हैं। वह जुलाई 2021 में आयोजित महिला स्पीड शतरंज चैम्पियनशिप में उपविजेता रही थीं। उनकी उपलब्धियों के लिये उन्हें साल 2007 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

  • ऐरोफ़्लोट ओपन-2019 प्रतियोगिता में भारत की एकमात्र महिला खिलाड़ी हरिका द्रोणावल्ली 4 अंक बनाने में कामयाब रही थीं और अपनी रेटिंग में अमेरिकन क्रैन्स कप के बाद 10 और अंक जोड़ने में कामयाब रहीं। इसका असर उनकी विश्व रैंकिंग में नजर आया और वह 2592 अंकों के साथ 4 स्थान का सुधार करते हुए 13 वे स्थान पर पहुँच गयी थीं।

हरिका द्रोणावल्ली ने 2012, 2015 और 2017 में महिला विश्व शतरंज चैंपियनशिप में तीन कांस्य पदक जीते हैं।

  • भारत सरकार द्वारा हरिका द्रोणावल्ली को वर्ष 2007 में 'अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था।
  • साल 2016 में उन्होंने चेंगदू, चीन में फीडे महिला ग्रां प्री प्रतियोगिता जीती और अपनी रैकिंग में सुधार किया।
  • भारत के विश्वनाथन आनंद हरिका द्रोणावल्ली की शतरंज प्रेरणा हैं।
  • 2019 में उन्हें खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 'पद्म श्री' से भी सम्मानित किया गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख