एल्डहॉस पॉल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:22, 10 अगस्त 2022 का अवतरण (''''एल्डहॉस पॉल''' (अंग्रेज़ी: ''Eldhose Paul'', जन्म- 7 नवम्बर, 19...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

एल्डहॉस पॉल (अंग्रेज़ी: Eldhose Paul, जन्म- 7 नवम्बर, 1996) भारत के लम्बी कूद के खिलाड़ी हैं। उन्होंने बर्मिंघम, इंग्लैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 में देश के लिये स्वर्ण पदक जीता है।

  • कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 में भारत ने मेंस ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल जीता है। भारत के एल्डहॉस पॉल ने 17.03 मीटर की छलांग लगाकर देश को स्वर्ण दिलाया।
  • वहीं, मेन्स ट्रिपल जंप में ही भारत के अब्दुल्ला अबुबकर बेहतरीन छलांग लगाकर रजत मेडल जीतने में सफल हुए।
  • एल्डहॉस पॉल ने 17.03 मीटर की दूरी तय करने के साथ स्वर्ण पर कब्जा किया तो अब्दुल्ला अबूबकर ने 17.02 मीटर की दूरी तय करने के साथ रजत पदक पर कब्जा किया। भारत के ही प्रवीन चितरले चौथे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीतने से सिर्फ 0.03 मीटर दूर रह गए। उन्होंने 16.89 मीटर की दूरी तय की।
  • सीडब्ल्यूजी इवेंट में एल्डहॉस पॉल 17 मीटर क्लियर करने वाले पहले जम्पर बने, उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 17.03 मीटर (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ) की छलांग लगाई।
  • यूजीन में एल्डहॉस पॉल विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे थे, जहां उन्होंने 16.79 मीटर की छलांग लगाई थी।
  • एशियाई खेलों के चैंपियन अरपिंदर सिंह राष्ट्रमंडल खेलों में पदक (कांस्य, ग्लासगो 2014) जीतने वाले अंतिम ट्रिपल जम्पर थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख