विश्वनाथन आनंद

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:52, 16 नवम्बर 2010 का अवतरण (Text replace - "format=एचटीएमएल" to "format=एच.टी.एम.एल")
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
विश्वनाथन आनंद
Vishwanathan Anand
  • विश्वनाथन आनंद भारत के शतरंज खिलाड़ी, अंतर्राष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर एवं वर्तमान विश्व चैंपियन हैं।
  • वर्ष 2000 में उन्होंने फीडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीती थी। वर्ष 2007 की विश्व चैंपियनशिप में विजय के बाद वे शतरंज के निर्विवाद बादशाह बन गये।
  • 14 से 29 अक्टूबर 2008 के मध्य संपन्न विश्व शतरंज चैंपियनशिप में उन्होंने व्लादिमीर क्रैमनिक को हराकर अपना खिताब बरकरार रखा है। इस विजय के साथ ही वे चैंपियनशिप के तीन भिन्न प्रारूपों यानि नॉकआउट, टूर्नामेंट तथा मैच में जीतने वाले विश्व शतरंज इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गये हैं।
  • वाणिज्य में स्नातक विश्वनाथन आनंद पढ़ने के अलावा तैराकी और संगीत के बहुत शौक़ीन हैं।

खेल उपलब्धियाँ

  • 1988 में भारत के पहले ग्रैंडमास्टर बने। [1]
  • 2000 में फीडे विश्व शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय बने ।
  • शतरंज ऑस्कर 6 बार जीता।
  • 2007 और 2008 में विश्व शतरंज चैंपियन रहे।

पुरस्कार

विश्वनाथन आनंद को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जो निम्नलिखित है-

वर्ष पुरस्कार
1985 अर्जुन पुरस्कार
1987 पद्मश्री, राष्ट्रीय नागरिक पुरस्कार और सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार
1991-92 राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
2000 पद्म भूषण
1997, 1998, 2003, 2004, 2007 और 2008 शतरंज ऑस्कर
1998 स्पोर्ट्स स्टार मिलेनियम अवार्ड
2007 पद्म विभूषण


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. विश्वनाथन आनंद प्रोफ़ाइल (अंग्रेज़ी) (एच.टी.एम.एल)। । अभिगमन तिथि: 21 अगस्त, 2010

संबंधित लेख