दुश्मन (सूक्तियाँ)
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
| क्रमांक | सूक्तियाँ | सूक्ति कर्ता |
|---|---|---|
| (1) | अहिंसा अच्छी चीज़ है, लेकिन शत्रुहीन होना अच्छी बात है। | विमल मित्र |
| (2) | दुश्मन का लोहा गर्म भले ही हो ,पर हथौड़ा तो ठंडा ही काम दे सकता है। | सरदार पटेल |
| (3) | अवसर पर दुश्मन को न लगाया हुआ थप्पड़ अपने मुह पर लगता है। | फारसी कहावत |
| (4) | वीर का असली दुश्मन उसका अहंकार है। | अज्ञात |
| (5) | आदमी का सबसे बड़ा दुश्मन गरूर है। | प्रेमचन्द |
| (6) | अपने दोषों से सावधान रहो; क्योंकि यही ऐसे दुश्मन है, जो छिपकर वार करते हैं। | |
| (7) | क्षमा कर देना दुश्मन पर विजय पा लेना है। | हज़रत अली |
| (8) | आदमी की दुर्भावना उसके दुश्मन के बजाय उसे ही अधिक दुःख देती है। | चार्ल बक्सटन |
| (9) | समय तब तक दुश्मन नहीं बनता जब तक आप इसे व्यर्थ गंवाने का प्रयास नहीं करते हैं। | अज्ञात |
| (10) | यह व्यक्ति की स्वयं सोच ही होती है जो उस बुराईयों की तरफ ले जाती हैं न कि उसके दुश्मन। | बुद्ध |
| (11) | अपने दुश्मनों पर विजय पाने वाले की तुलना में मैं उसे शूरवीर मानता हूं जिसने अपनी इच्छाओं पर विजय प्राप्त कर ली है; क्योंकि सबसे कठिन विजय अपने आप पर विजय होती है। | अरस्तु |
| (12) | कभी भी सफाई नहीं दें। आपके दोस्तों को इसकी आवश्यकता नहीं है और आपके दुश्मनों को विश्वास ही नहीं होगा। | अलबर्ट हब्बार्ड |
| (13) | अपने दुश्मनों को माफ कर दें, लेकिन उनके नाम कभी न भूलें। | जॉन एफ कैनेडी |
| (14) | लोग इसलिए अकेले होते हैं क्योंकि वह मित्रता का पुल बनाने की बजाय दुश्मनी की दीवारें खड़ी कर लेते हैं। | जोसेफ फोर्ट न्यूटन |
| (15) | अवसर पर दुश्मन को न लगाया हुआ थप्पड़ अपने मुह पर लगता है। | फ़ारसी कहावत |
| (16) | ऐसा पैसा जो बहुत तकलीफ के बाद मिले, अपना धर्म-ईमान छोड़ने पर मिले या दुश्मनों की चापलूसी से, उनकी सत्ता स्वीकारने से मिले, उसे स्वीकार नहीं करना चाहिए। | |
| (17) | बुरे विचार ही हमारी सुख-शांति के दुश्मन हैं। | स्वेट मॉर्डन |
| (18) | कठिनाइयों का मुकाबला करो, चाहे सारी दुनिया दुश्मन ही क्यों न बन जाए। | मैजिनी |
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख