वासवदत्ता
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
वासवदत्ता मथुरा की एक प्रसिद्ध गणिका थी, जो बौद्ध धर्म के रूपवान और प्रतिभाशाली धर्माचार्य उपगुप्त पर आसक्त हो गई थी।
- उपगुप्त अत्यंत रूपवान और प्रतिभाशाली थे। वह किशोरावस्था में ही विरक्त होकर बौद्ध धर्म के अनुयायी हो गये थे।
- वासवदत्ता द्वारा उपगुप्त को अपने घर बुलाये जाने पर उपगुप्त उसके घर पधारे और उस गणिका को सन्मार्ग की ओर प्रेरित किया।
- बौद्ध ग्रंथों में वैशाली की नगरवधू आम्रपाली भगवान बुद्ध द्वारा कृतार्थ हुई थी और वासवदत्ता उपगुप्त द्वारा।
- मथुरा की यह गणिका उसी नाम की 'अवंतिकुमारी' तथा 'वत्सराज उदयन' की प्रिय रानी वासवदत्ता से भिन्न और उसकी परवर्ती थी।
|
|
|
|
|