धम्मपद

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
फ़िज़ा (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:06, 7 अक्टूबर 2011 का अवतरण ('{{पुनरीक्षण}} *धम्मपद एक पालि शब्द है जिसका...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"
  • धम्मपद एक पालि शब्द है जिसका अर्थात सिध्दांत के शब्द या सत्य का मार्ग है।
  • धम्मपद संभवत: पालि बौद्ध धार्मिक ग्रंथों में सर्वाधिक प्रसिद्ध पुस्त्क है, जिसे अन्य बौद्ध लेखों में उद्धत किया जाता है।
  • धम्मपद मूल बौद्ध शिक्षाओं[1] का संग्रह है, जो आसान सूक्तियों की शैली में हैं।
  • सुत्तपिटक[2] के खुद्दकनिकाय[3] के दूसरे पाठ के रूप में धम्मपद में 26 अध्यायों में 423 पद हैं।
  • कतिपय अंतर के साथ इसके प्राकृत, संस्कृत और चीनी भाषा में संस्करण और अन्य भाषाओं में अनुवाद भी उपलब्ध हैं।
  • आधे से अधिक पद अन्य धार्मिक ग्रंथों से लिए गए है और इनमें अधिकांश बौद्ध नीति-वाक्य सम्मिलित हैं।
  • इनके लिये भारतीय साहित्य की सारगर्भित कहावतों के भंडार से भी सामग्री ली गई है।
  • धम्मपद पुस्तक थेरवाद और महायान, दोनों परंपराओं को मानने वाले बौद्ध देशों में लोकप्रिय है।
  • श्रीलंका में धम्मपद को शताब्दियों से नवदीक्षित भिक्षुओं के मार्गदर्शन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है और कहा जाता है कि प्रत्येक भिक्षु को यह कंठस्थ है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. मूलत: नीतिगत शिक्षा
  2. प्रवचन समूह
  3. लघु संकलन

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख