ब्रज बासी लाल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:33, 28 फ़रवरी 2022 का अवतरण (''''ब्रज बासी लाल''' (अंग्रेज़ी: ''Braj Basi Lal'', जन्म- 2 मई, 1921) [...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

ब्रज बासी लाल (अंग्रेज़ी: Braj Basi Lal, जन्म- 2 मई, 1921) भारत के प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद् हैं। उन्होंने भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक पुरातात्विक स्थलों का अन्वेषण एवं उत्खनन किया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के पूर्व महानिदेशक रहे बी.बी. लाल को सबसे ज्यादा चर्चा अयोध्या की बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे की नींव में मंदिर मौजूद होने की खोज के लिए मिली थी। बी.बी. लाल की किताब 'राम, उनकी ऐतिहासिकता, मंदिर और सेतु: साहित्य, पुरातत्व और अन्य विज्ञान' को लेकर खासी बहस हुई थी। इसमें विवादित ढांचे के नीचे मंदिर होने की बात कही गई थी। ब्रज बासी लाल को साल 2000 में भारत सरकार ने विज्ञान एवं अभियांत्रिकी क्षेत्र में पद्म भूषण से और 2021 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

परिचय

सन 1921 में उत्तर प्रदेश के झांसी में जन्मे ब्रज बासी लाल ने हस्तिनापुर (उत्तर प्रदेश), शिशुपालगढ़ (उड़ीसा), पुराण किला (दिल्ली), कालीबंगन (राजस्थान) सहित कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों की खुदाई कर इतिहास की बहुत सारी परत दुनिया के सामने खोली हैं। सन 1975-1976 के बाद से ब्रज बासी लाल ने रामायण से जुड़े अयोध्या, भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुरा, नंदीग्राम और चित्रकूट जैसे स्थलों की खुदाई कर अहम तथ्य दुनिया तक पहुंचाये। उनके नाम पर 150 से अधिक शोध लेख दर्ज हैं।[1]

ब्रज बासी लाल की किताब 'राम, उनकी ऐतिहासिकता, मंदिर और सेतु: साहित्य, पुरातत्व और अन्य विज्ञान' को लेकर खासी बहस हुई थी। इसमें विवादित ढांचे के नीचे मंदिर होने की बात कही गई थी। उन्होंने मस्जिद की दीवारों में इस्तेमाल कुछ खम्भों पर हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी दुनिया के सामने रखा। मस्जिद से पहले वहां पर मंदिर मौजूद था और मंदिर के फाउंडेशन पर ही मस्ज़िद बनायी गई थी, इसका पुरातात्विक प्रमाण उन्होंने ही दिया था।

पांडवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने लगभग 67 साल पहले पुराने किले में की गई खोदाई के दौरान सामने आए प्राचीन संरचनात्मक अवशेषों के संरक्षण का फैसला लिया। देश के आजाद होने के बाद यह पहली खुदाई थी जो 1953 में हुई थी। यह खुदाई पुराने किले में पांडवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ का पता लगाने के लिए हुई थी। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर 1969-1973 में भी इस किले में उत्खनन कार्य हुआ था। दोनों बार की खुदाई का कार्य प्रसिद्ध पुरातत्वविद् ब्रज बासी लाल के नेतृत्व में हुआ था।[1]

प्रो. ब्रज बासी लाल द्वारा 1953-1954 और 1969-1973 में उत्खनन के दौरान टेराकोटा खिलौने और चित्रित कटोरे मिले थे। जिनका संबंध 1200 से 800 ईसा पूर्व तक का माना गया था। ताजा खुदाई 2018 में हुई। 2018 की खुदाई में भी पूर्व में हुई खुदाई से मिलते जुलते प्रमाण मिले थे। 2019 में यहां फिर खुदाई की अनुमति दी गई थी, मगर समय पर काम शुरू न हो पाने से इसे बाद में निरस्त कर दिया गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख