मोहित ग्रेवाल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:22, 14 अगस्त 2022 का अवतरण (''''मोहित ग्रेवाल''' (अंग्रेज़ी: ''Mohit Grewal'', जन्म- 20 दिसम्ब...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

मोहित ग्रेवाल (अंग्रेज़ी: Mohit Grewal, जन्म- 20 दिसम्बर, 1999) भारत के पहलवान हैं। उन्होंने बर्मिंघम, इंग्लैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 में देश के लिये कांस्य पदक जीता है। पुरुषों के 125 किलोग्राम भारवर्ग में मोहित ग्रेवाल ने जमैका के जॉनसन को मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

परिचय

मोहित ग्रेवाल का जन्म 20 दिसंबर, 1999 को हरियाणा के भिवानी के बामला गांव में हुआ था। उनके परिवार में कई पहलवान हैं। उनके पिता जगदीश भी पहलवानी कर चुके हैं। इस कारण बचपन से ही मोहित ने आस-पास कुश्ती, अखाड़ों और दंगल का माहौल देखा। हालांकि, शुरुआत में मोहित ग्रेवाल तैराक बनना चाहते थे। उन्होंने तैराकी और जूडो भी सीखा है। वह तैराकी में राष्ट्रीय स्तर पर पदक भी ला चुके हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनकी दिलचस्पी कुश्ती की तरफ हुई और उन्होंने 13 साल की उम्र में कुश्ती शुरू की।

उपलब्धियाँ

साल 2015 में मोहित ग्रेवाल ने भारत में हुए कैडेट नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। 2016 में 17 साल के मोहित ने दिल्ली में हुए स्कूल नेशनल गेम्स में भी गोल्ड जीता। इसी साल मोहित ने तुर्की में स्कूल वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की। उस समय मोहित ग्रेवाल ने 120 कि.ग्रा. भार वर्ग में भाग लिया था और अब कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 में कांस्य मेडल अपने नाम किया।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारतीय पहलवान मोहित ग्रेवाल ने जीता कांस्य (हिंदी) prabhatkhabar.com। अभिगमन तिथि: 14 अगस्त, 2022।

संबंधित लेख