अनुशासन (सूक्तियाँ)
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
| क्रमांक | सूक्तियाँ | सूक्ति कर्ता |
|---|---|---|
| (1) | हम दबाव से अनुशासन नहीं सीख सकते। | महात्मा गांधी |
| (2) | आदर्श, अनुशासन, मर्यादा, परिश्रम, ईमानदारी तथा उच्च मानवीय मूल्यों के बिना किसी का जीवन महान नहीं बन सकता है। | स्वामी विवेकानंद |
| (3) | भगवान को अनुशासन एवं सुव्यवस्थितपना बहुत पसंद है। अतः उन्हें ऐसे लोग ही पसंद आते हैं, जो सुव्यवस्था व अनुशासन को अपनाते हैं। | |
| (4) | नेतृत्व का अर्थ है वह वर्चस्व जिसके सहारे परिचितों और अपरिचितों को अंकुश में रखा जा सके, अनुशासन में चलाया जा सके। | |
| (5) | निरंकुश स्वतंत्रता जहाँ बच्चों के विकास में बाधा बनती है, वहीं कठोर अनुशासन भी उनकी प्रतिभा को कुंठित करता है। | |
| (6) | आत्मसंयम, अनुशासन और बलिदान के बिना राहत या मुक्ति की आशा नहीं की जा सकती। | महात्मा गांधी |
| (7) | अनुशासन, लक्ष्यों और उपलब्धि के बीच का सेतु है। | जिम रॉन |
| (8) | ऐसा व्यक्ति जो अनुशासन के बिना जीवन जीता है वह सम्मान रहित मृत्यु मरता है। | आईसलैण्ड की कहावत |
| (9) | सच्ची संस्कृति मस्तिष्क, हृदय और हाथ का अनुशासन है। | शिवानंद |
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख