"आदित्य चौधरी -फ़ेसबुक पोस्ट जनवरी 2015": अवतरणों में अंतर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) छो ("आदित्य चौधरी -फ़ेसबुक पोस्ट जनवरी 2015" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (अनिश्चित्त अवधि) [move=sysop] (अनिश्चित्त अ�) |
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) No edit summary |
||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
{| width=100% class="bharattable" | {| width=100% class="bharattable" | ||
|- | |- | ||
; दिनांक- 25 जनवरी 2015 | |||
[[चित्र:Aditya-chaudhary-facebook-post-1.jpg|250px|right]] | |||
| | |||
<poem> | <poem> | ||
उपस्थिति में अनुपस्थिति को जी लेना ही रिश्ते की गर्माहट बनाए रहता है... जीवन भर | उपस्थिति में अनुपस्थिति को जी लेना ही रिश्ते की गर्माहट बनाए रहता है... जीवन भर | ||
ज़रा सोचिए जो साथ है वह न रहे तो ??? बस झगड़ा ख़त्म हो जाता है यह सोचते ही... | ज़रा सोचिए जो साथ है वह न रहे तो ??? बस झगड़ा ख़त्म हो जाता है यह सोचते ही... | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 24 जनवरी 2015 | |||
<poem> | <poem> | ||
विवाह को; संस्कार कहिए, संस्था कहिए या रिश्ता, एक बात निश्चित और अद्भुत है कि विवाह ही ऐसा है जो कि समाज के बनाए नियमों और व्यवस्थाओं को मानने में सबसे आगे है और साथ ही साथ उन नियमों को तोड़ने और अस्वीकार करने में भी सबसे आगे है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, भारत का और कुछ अद्वितीय हो न हो लेकिन भारतीय पत्नी और भारतीय पति विश्व भर में सबसे आदर्श माने जाते हैं। यूरोप से लेकर अमरीका तक भारतीय पति या पत्नी की मांग सबसे ज़्यादा है। आख़िर ऐसी क्या ख़ास बात है इनमें ? | विवाह को; संस्कार कहिए, संस्था कहिए या रिश्ता, एक बात निश्चित और अद्भुत है कि विवाह ही ऐसा है जो कि समाज के बनाए नियमों और व्यवस्थाओं को मानने में सबसे आगे है और साथ ही साथ उन नियमों को तोड़ने और अस्वीकार करने में भी सबसे आगे है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, भारत का और कुछ अद्वितीय हो न हो लेकिन भारतीय पत्नी और भारतीय पति विश्व भर में सबसे आदर्श माने जाते हैं। यूरोप से लेकर अमरीका तक भारतीय पति या पत्नी की मांग सबसे ज़्यादा है। आख़िर ऐसी क्या ख़ास बात है इनमें ? | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |||
| | | | ||
; दिनांक- 24 जनवरी 2015 | |||
<poem> | <poem> | ||
मेरे एक परिचित ने कहा कि कुछ आतंकवाद के विषय पर भी लिख दीजिए। मैंने कहा ठीक है, लिख देता हूँ...फिर कुछ सोचकर वो बोले "लिख कर रख लीजिए, जब कोई बम फटे तब लेख को भारतकोश पर लगा देना क्योंकि करंट टॉपिक्स पर लिखना ज़्यादा अच्छा रहता है।" | मेरे एक परिचित ने कहा कि कुछ आतंकवाद के विषय पर भी लिख दीजिए। मैंने कहा ठीक है, लिख देता हूँ...फिर कुछ सोचकर वो बोले "लिख कर रख लीजिए, जब कोई बम फटे तब लेख को भारतकोश पर लगा देना क्योंकि करंट टॉपिक्स पर लिखना ज़्यादा अच्छा रहता है।" | ||
पंक्ति 31: | पंक्ति 26: | ||
ऐसा लगने लगा है कि जिस तरह भ्रष्टाचार की ख़बरें अब चौंकाने वाली नहीं रही, उसी तरह आतंक फैलाने वाली घटनाओं के लिए भी लोग सहज होते जा रहे हैं। चीन के महान दार्शनिक और 'ताओ-ते-चिंग' के रचियता 'लाओत्से' के अनुसार- लगातार भाले की नोंक की चुभन भी चुभन नहीं रहती यदि उसे बार-बार धीरे-धीरे चुभाते रहें। इसी तरह संगीतकारों के बहरा हो जाने, चित्रकारों के अंधा हो जाने और हर समय तीव्र गंध युक्त वातावरण में रहने वालों की गंध पहचानने की क्षमता ख़त्म हो जाने के उदाहरण भी हैं। निरन्तर लम्बे समय तक दोहराने से उस प्रक्रिया की ओर ध्यान स्वत: ही कम हो जाता है। | ऐसा लगने लगा है कि जिस तरह भ्रष्टाचार की ख़बरें अब चौंकाने वाली नहीं रही, उसी तरह आतंक फैलाने वाली घटनाओं के लिए भी लोग सहज होते जा रहे हैं। चीन के महान दार्शनिक और 'ताओ-ते-चिंग' के रचियता 'लाओत्से' के अनुसार- लगातार भाले की नोंक की चुभन भी चुभन नहीं रहती यदि उसे बार-बार धीरे-धीरे चुभाते रहें। इसी तरह संगीतकारों के बहरा हो जाने, चित्रकारों के अंधा हो जाने और हर समय तीव्र गंध युक्त वातावरण में रहने वालों की गंध पहचानने की क्षमता ख़त्म हो जाने के उदाहरण भी हैं। निरन्तर लम्बे समय तक दोहराने से उस प्रक्रिया की ओर ध्यान स्वत: ही कम हो जाता है। | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 23 जनवरी 2015 | |||
<poem> | <poem> | ||
यह मैंने विशेष रूप से नई पीढ़ी के लिए लिखा है… मैं अपनी कमज़ोरियों से कैसे लड़ा, जीता-हारा... | यह मैंने विशेष रूप से नई पीढ़ी के लिए लिखा है… मैं अपनी कमज़ोरियों से कैसे लड़ा, जीता-हारा... | ||
पंक्ति 45: | पंक्ति 39: | ||
इसके बाद थोड़ी बहुत कसरत की कोई ख़ास नहीं की… पिछले छ: सात साल से भारतकोश और ब्रजडिस्कवरी की वजह से सब छूट गया। हां एक और मज़ेदार बात कि जो लड़के मुझे बचपन में चिढ़ाया करते थे, मेरे बड़े होने पर चौधरी साब कहकर नमस्ते करने लगे, क्योंकि मैं शरीर से और सत्ता से बहुत ताक़तवर हो चुका था… बाक़ी की, दास्तान-ए-ज़िन्दगी फिर कभी सही | इसके बाद थोड़ी बहुत कसरत की कोई ख़ास नहीं की… पिछले छ: सात साल से भारतकोश और ब्रजडिस्कवरी की वजह से सब छूट गया। हां एक और मज़ेदार बात कि जो लड़के मुझे बचपन में चिढ़ाया करते थे, मेरे बड़े होने पर चौधरी साब कहकर नमस्ते करने लगे, क्योंकि मैं शरीर से और सत्ता से बहुत ताक़तवर हो चुका था… बाक़ी की, दास्तान-ए-ज़िन्दगी फिर कभी सही | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 22 जनवरी 2015 | |||
<poem> | <poem> | ||
पता नहीं हिन्दी भाषी लोग, हिन्दी को भी अंग्रज़ी अक्षरों में टाइप क्यों करते हैं ? हर एक डिवाइस में हिन्दी की सुविधा है फिर भी... अपनी मातृ भाषा का अपमान करने में क्या आनंद है पता नहीं ? फिर ज़रूरत क्या है इस बात पर बिगड़ने की, कि जब विदेशी हमारा अपमान करते हैं। यदि अंग्रेज़ी की लिपि इस्तेमाल करनी है तो फिर भाषा भी अंग्रेज़ी ही लिखिये ना ? अभी भी देर नहीं हुई है, कम से कम हिन्दी भाषी, भारतीय होने का प्रमाण तो दीजिए। | पता नहीं हिन्दी भाषी लोग, हिन्दी को भी अंग्रज़ी अक्षरों में टाइप क्यों करते हैं ? हर एक डिवाइस में हिन्दी की सुविधा है फिर भी... अपनी मातृ भाषा का अपमान करने में क्या आनंद है पता नहीं ? फिर ज़रूरत क्या है इस बात पर बिगड़ने की, कि जब विदेशी हमारा अपमान करते हैं। यदि अंग्रेज़ी की लिपि इस्तेमाल करनी है तो फिर भाषा भी अंग्रेज़ी ही लिखिये ना ? अभी भी देर नहीं हुई है, कम से कम हिन्दी भाषी, भारतीय होने का प्रमाण तो दीजिए। | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 22 जनवरी 2015 | |||
[[चित्र:Asha-chaudhary.jpg|250px|right]] | |||
<poem> | <poem> | ||
ये जो मिरी आंखों में तैरता हुआ पानी है, | ये जो मिरी आंखों में तैरता हुआ पानी है, | ||
पंक्ति 73: | पंक्ति 66: | ||
यूँ ही जीते जानी है... | यूँ ही जीते जानी है... | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 18 जनवरी 2015 | |||
<poem> | <poem> | ||
उससे कह दो कि आ जाए पास मिरे | उससे कह दो कि आ जाए पास मिरे | ||
पंक्ति 83: | पंक्ति 75: | ||
जो मेरा महबूब ही नहीं है पास मिरे | जो मेरा महबूब ही नहीं है पास मिरे | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 15 जनवरी 2015 | |||
<poem> | <poem> | ||
आदमी अच्छा हो या बुरा हो | आदमी अच्छा हो या बुरा हो | ||
पंक्ति 98: | पंक्ति 89: | ||
रावण बुरा हो सकता है पर घटिया नहीं | रावण बुरा हो सकता है पर घटिया नहीं | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 15 जनवरी 2015 | |||
<poem> | <poem> | ||
रश्मि प्रभा जी की एक पुस्तक आने वाली है। इस पुस्तक के संबंध में मुझे भी उनकी ओर से यह सम्मान मिला कि मैं अपने विचार व्यक्त करूँ। रश्मि जी, कविवर श्री सुमित्रानंदन जी की मानसपुत्री कवियित्री सरस्वती जी की पुत्री हैं। पूरा परिवार ही विलक्षण प्रतिभा संपन्न है। मुझे इंतज़ार है इस पुस्तक के छपने का, बड़ी बेसब्री से… | |||
इस पुस्तक का शीर्षक जानकर मुझे लगा कि इसमें कवियित्री के अपने जीवन से संबंधित कुछ अहसास होंगे लेकिन मैं ग़लत था। दर्शन और मनोविज्ञान जैसे बोझिल विषय को सरल-सहज गीत की तरह कहना कितना कठिन है यह कोई कृष्ण से पूछे। राममनोहर लोहिया ने लिखा है कि “सारी दुनिया में एक कृष्ण ही ऐसा हुआ जिसने दर्शन को गीत बना दिया”। अर्जुन को समझाने के लिए गीता में कृष्ण को 109 बार ‘मैं’ कहना पड़ा लेकिन माना यह जाता है कि गीता ‘मैं’ के परे है। ‘मैं से परे मैं के साथ’ कविता संग्रह में कवियित्री, अपने कॅनवस ही से निकल कर; जब ख़ुद को देखती, बातें करती, रूठती और मनती-मनाती, जैसे बहुत से उपक्रम करती है तो कविता को आगे पढ़ने का मन होने लगता है। | इस पुस्तक का शीर्षक जानकर मुझे लगा कि इसमें कवियित्री के अपने जीवन से संबंधित कुछ अहसास होंगे लेकिन मैं ग़लत था। दर्शन और मनोविज्ञान जैसे बोझिल विषय को सरल-सहज गीत की तरह कहना कितना कठिन है यह कोई कृष्ण से पूछे। राममनोहर लोहिया ने लिखा है कि “सारी दुनिया में एक कृष्ण ही ऐसा हुआ जिसने दर्शन को गीत बना दिया”। अर्जुन को समझाने के लिए गीता में कृष्ण को 109 बार ‘मैं’ कहना पड़ा लेकिन माना यह जाता है कि गीता ‘मैं’ के परे है। ‘मैं से परे मैं के साथ’ कविता संग्रह में कवियित्री, अपने कॅनवस ही से निकल कर; जब ख़ुद को देखती, बातें करती, रूठती और मनती-मनाती, जैसे बहुत से उपक्रम करती है तो कविता को आगे पढ़ने का मन होने लगता है। | ||
पंक्ति 125: | पंक्ति 115: | ||
जहाँ तक इन पंक्तियों को लिखने की बात है वह ये है कि रश्मि प्रभा जी से मेरा कोई व्यक्ति परिचय नहीं है। फ़ेसबुक पर उनकी कविताएँ पढ़ीं और बहुत अच्छी लगीं। इन कविताओं की गहराई ही कारण बना इन पंक्तियों को लिखने का... | जहाँ तक इन पंक्तियों को लिखने की बात है वह ये है कि रश्मि प्रभा जी से मेरा कोई व्यक्ति परिचय नहीं है। फ़ेसबुक पर उनकी कविताएँ पढ़ीं और बहुत अच्छी लगीं। इन कविताओं की गहराई ही कारण बना इन पंक्तियों को लिखने का... | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 14 जनवरी 2015 | |||
<poem> | <poem> | ||
प्रेम पर कुछ पोस्ट आईं कुछ कमेंट आए, तो मैंने भी कुछ लिख दिया... | प्रेम पर कुछ पोस्ट आईं कुछ कमेंट आए, तो मैंने भी कुछ लिख दिया... | ||
पंक्ति 162: | पंक्ति 151: | ||
किसी को ईश्वर मंदिर, मस्जिद, गिरजे, गुरुद्वारे में मिलता है। किसी को सत्य अपने कर्म में मिलता है। किसी को प्रेम, प्रेमी/ प्रेमिका या पति-पत्नी में मिलता है। यह तो मन की मौज है, जहाँ मिले ले लो… | किसी को ईश्वर मंदिर, मस्जिद, गिरजे, गुरुद्वारे में मिलता है। किसी को सत्य अपने कर्म में मिलता है। किसी को प्रेम, प्रेमी/ प्रेमिका या पति-पत्नी में मिलता है। यह तो मन की मौज है, जहाँ मिले ले लो… | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 13 जनवरी 2015 | |||
<poem> | <poem> | ||
मेरी सभी भारतवासियों से अपील है कि चार बच्चे पैदा करें। | मेरी सभी भारतवासियों से अपील है कि चार बच्चे पैदा करें। | ||
पंक्ति 177: | पंक्ति 165: | ||
हिन्दू धर्म को जब, 50 वर्ष शासन करके, औरंगज़ेब नहीं नष्ट कर पाया तो ये टटपूंजिए आतंकवादी क्या बिगाड़ लेंगे। हमारी महानता देखिए कि आज भी दिल्ली में औरंगज़ेब के नाम पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है। साथ ही यह भी ग़ौर फ़रमांएँ कि भारत में मुस्लिम मांएँ अपने बेटे का नाम औरंगज़ेब नहीं रखतीं। | हिन्दू धर्म को जब, 50 वर्ष शासन करके, औरंगज़ेब नहीं नष्ट कर पाया तो ये टटपूंजिए आतंकवादी क्या बिगाड़ लेंगे। हमारी महानता देखिए कि आज भी दिल्ली में औरंगज़ेब के नाम पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है। साथ ही यह भी ग़ौर फ़रमांएँ कि भारत में मुस्लिम मांएँ अपने बेटे का नाम औरंगज़ेब नहीं रखतीं। | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 12 जनवरी 2015 | |||
[[चित्र:Shrer-raghu.jpg|250px|right]] | |||
<poem> | <poem> | ||
ये कहानी ठीक वैसे ही शुरू होती है जैसे कि एक ज़माने में चंदामामा, नंदन और पराग में हुआ करती थी। एक गाँव में एक रघु नाम का लकड़हारा रहता था। जंगल से लकड़ियाँ काट कर लाता और गाँव में बेच कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता। एक दिन जंगल में उसे किसी के कराहने की आवाज़ सुनाई दी, देखा तो एक बहुत तगड़ा शेर पैर में कील चुभ जाने के कारण दर्द से कराह रहा था। | ये कहानी ठीक वैसे ही शुरू होती है जैसे कि एक ज़माने में चंदामामा, नंदन और पराग में हुआ करती थी। एक गाँव में एक रघु नाम का लकड़हारा रहता था। जंगल से लकड़ियाँ काट कर लाता और गाँव में बेच कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता। एक दिन जंगल में उसे किसी के कराहने की आवाज़ सुनाई दी, देखा तो एक बहुत तगड़ा शेर पैर में कील चुभ जाने के कारण दर्द से कराह रहा था। | ||
पंक्ति 200: | पंक्ति 188: | ||
इस कहानी का जुड़ाव भारतकोश बनाने से है। मथुरा-वृन्दावन में अक्सर अंग्रेज़ पर्यटक मिल जाते हैं। एक बार बातों ही बातों में भारत के इतिहास पर चर्चा शुरू हो गयी। मैंने और मेरे मित्र ने कहा कि हम इंटरनेट पर भारत का एन्साक्लोपीडिया बनाने की सोच रहे हैं, तो उसने कहा कि आपका इतिहास तो हम अंग्रेज़ों ने लिखा है और आपका एन्साक्लोपीडिया इंटरनेट पर भी अंग्रेज़ ही बनाएँगे। ये आपके बस की बात नहीं है। बस यही बात मुझे चुभ गयी और भारतकोश का काम शुरू हो गया… | इस कहानी का जुड़ाव भारतकोश बनाने से है। मथुरा-वृन्दावन में अक्सर अंग्रेज़ पर्यटक मिल जाते हैं। एक बार बातों ही बातों में भारत के इतिहास पर चर्चा शुरू हो गयी। मैंने और मेरे मित्र ने कहा कि हम इंटरनेट पर भारत का एन्साक्लोपीडिया बनाने की सोच रहे हैं, तो उसने कहा कि आपका इतिहास तो हम अंग्रेज़ों ने लिखा है और आपका एन्साक्लोपीडिया इंटरनेट पर भी अंग्रेज़ ही बनाएँगे। ये आपके बस की बात नहीं है। बस यही बात मुझे चुभ गयी और भारतकोश का काम शुरू हो गया… | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 11 जनवरी 2015 | |||
[[चित्र:Pieta.jpg|250px|right]] | |||
<poem> | <poem> | ||
माइकल एंजेलो की मशहूर कृति है यह। जीसस के शांत शरीर को सूली से उतारने के बाद मदर मॅरी की गोद मिली। बेटे का परम सौभाग्य और मां का परम दु:ख। इस कृति ला नाम ‘पीता’ (Pieta) है लॅटिन में इसका अर्थ है कर्तव्य परायणता। | माइकल एंजेलो की मशहूर कृति है यह। जीसस के शांत शरीर को सूली से उतारने के बाद मदर मॅरी की गोद मिली। बेटे का परम सौभाग्य और मां का परम दु:ख। इस कृति ला नाम ‘पीता’ (Pieta) है लॅटिन में इसका अर्थ है कर्तव्य परायणता। | ||
पंक्ति 209: | पंक्ति 197: | ||
जवान पुत्र के मृत शरीर को गोद में लिए बैठी मां के लिए ये क्षण पीड़ा, दु:ख,अवसाद आदि से कहीं बढ़कर हैं। इसलिए मदर मॅरी के चेहरे पर कोई भाव नहीं है। जब मैंने इस कृति को पहली बार देखा तो आँखों से निरंतर आँसू बहते रहे... | जवान पुत्र के मृत शरीर को गोद में लिए बैठी मां के लिए ये क्षण पीड़ा, दु:ख,अवसाद आदि से कहीं बढ़कर हैं। इसलिए मदर मॅरी के चेहरे पर कोई भाव नहीं है। जब मैंने इस कृति को पहली बार देखा तो आँखों से निरंतर आँसू बहते रहे... | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 11 जनवरी 2015 | |||
<poem> | <poem> | ||
सुन ! | सुन ! | ||
पंक्ति 221: | पंक्ति 208: | ||
यह प्यार नहीं व्यापार है...) | यह प्यार नहीं व्यापार है...) | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 11 जनवरी 2015 | |||
<poem> | <poem> | ||
हक़ीक़त ! | हक़ीक़त ! | ||
पंक्ति 233: | पंक्ति 219: | ||
ये सब सोचना है बेकार... | ये सब सोचना है बेकार... | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 10 जनवरी 2015 | |||
<poem> | <poem> | ||
प्रचारम् ब्रह्मास्मि ! | प्रचारम् ब्रह्मास्मि ! | ||
पंक्ति 266: | पंक्ति 251: | ||
तो हे मेरे मित्रो ! मैं बिना प्रचारित हुए ही जीने का आनंद लेना चाहता हूँ। मुझे कुछ तथाकथित सफल लोगों की तरह; महान, ज़हीन, सभ्य, सुसंस्कृत, विद्वान, गरिमामयी आदि नहीं बनना है और ना ही मैं बन सकता हूँ इसलिए मुझे, जैसा मैं हूँ वैसा ही रहने दें… इस ज़रूरत से ज़्यादा लम्बी पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत धन्यवाद! <nowiki> www.bharatkosh.org</nowiki> पर अपना स्नेह बनाए रखिए... | तो हे मेरे मित्रो ! मैं बिना प्रचारित हुए ही जीने का आनंद लेना चाहता हूँ। मुझे कुछ तथाकथित सफल लोगों की तरह; महान, ज़हीन, सभ्य, सुसंस्कृत, विद्वान, गरिमामयी आदि नहीं बनना है और ना ही मैं बन सकता हूँ इसलिए मुझे, जैसा मैं हूँ वैसा ही रहने दें… इस ज़रूरत से ज़्यादा लम्बी पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत धन्यवाद! <nowiki> www.bharatkosh.org</nowiki> पर अपना स्नेह बनाए रखिए... | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 10 जनवरी 2015 | |||
[[चित्र:Aditya-Chaudhary-facebook-post-60.jpg|250px|right]] | |||
<poem> | <poem> | ||
कहते हैं कि शिकायत कमज़ोर लोग किया करते हैं… मगर फिर भी… | कहते हैं कि शिकायत कमज़ोर लोग किया करते हैं… मगर फिर भी… | ||
पंक्ति 317: | पंक्ति 302: | ||
यादें | यादें | ||
सपने | सपने | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 7 जनवरी 2015 | |||
<poem> | <poem> | ||
किसान विरुद्ध भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में | किसान विरुद्ध भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में | ||
पंक्ति 363: | पंक्ति 347: | ||
सिंहासन भस्म हुए समझो | सिंहासन भस्म हुए समझो | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 7 जनवरी 2015 | |||
<poem> | <poem> | ||
मुझे 12 साल की उम्र में ही ब्रोंकल अस्थमा हो गया था। उस समय आज जैसे इलाज नहीं थे। कई-कई रातों को पूरी-पूरी रात बैठके गुज़ारता था। पूरा घर सोया होता था मैं अकेला अपने कमरे में जगा बैठा रहता था। बैठे-बैठे ही नींद भी आ जाती थी और नहीं भी… | मुझे 12 साल की उम्र में ही ब्रोंकल अस्थमा हो गया था। उस समय आज जैसे इलाज नहीं थे। कई-कई रातों को पूरी-पूरी रात बैठके गुज़ारता था। पूरा घर सोया होता था मैं अकेला अपने कमरे में जगा बैठा रहता था। बैठे-बैठे ही नींद भी आ जाती थी और नहीं भी… | ||
पंक्ति 410: | पंक्ति 393: | ||
बार बार | बार बार | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 7 जनवरी 2015 | |||
<poem> | <poem> | ||
मसला-ए-मुहब्बत में | मसला-ए-मुहब्बत में | ||
पंक्ति 420: | पंक्ति 402: | ||
कि कमबख़्त दिल से | कि कमबख़्त दिल से | ||
डेढ़ फ़ुट ऊपर दिमाग़ है | डेढ़ फ़ुट ऊपर दिमाग़ है | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 7 जनवरी 2015 | |||
<poem> | <poem> | ||
यह post एक बिटिया के लिए जिसे नारी शक्ति (नारी विमर्श) पर लेख लिखना है। | यह post एक बिटिया के लिए जिसे नारी शक्ति (नारी विमर्श) पर लेख लिखना है। | ||
पंक्ति 434: | पंक्ति 415: | ||
फ़िल्म क्वीन का एक दृश्य याद कीजिए जिसमें शारीरिक रूप से अशक्त जैसी दिखने वाली नायिका का पर्स छीनने का प्रयास एक बलिष्ठ ग़ुंडा करता है। नायिका किसी तरह की जूडो-कराटे आदि न करके केवल अपना पर्स नहीं छोड़ती और ग़ुंडा नाक़ाम हो जाता है। | फ़िल्म क्वीन का एक दृश्य याद कीजिए जिसमें शारीरिक रूप से अशक्त जैसी दिखने वाली नायिका का पर्स छीनने का प्रयास एक बलिष्ठ ग़ुंडा करता है। नायिका किसी तरह की जूडो-कराटे आदि न करके केवल अपना पर्स नहीं छोड़ती और ग़ुंडा नाक़ाम हो जाता है। | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 6 जनवरी 2015 | |||
<poem> | <poem> | ||
आजकल ख़ुद से मुलाक़ात करने की बहुत कोशिश कर रहा हूँ। | आजकल ख़ुद से मुलाक़ात करने की बहुत कोशिश कर रहा हूँ। | ||
पंक्ति 451: | पंक्ति 431: | ||
इस तरहा कब तलक ख़ुद के ख़िलाफ़ लड़ लेगा... | इस तरहा कब तलक ख़ुद के ख़िलाफ़ लड़ लेगा... | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 3 जनवरी 2015 | |||
<poem> | <poem> | ||
धर्म; प्रेम, उत्सव, उल्लास, स्वतंत्रता का कारण होना चाहिए। गहराई से न देखकर यदि यूँ ही एक नज़र डालें तो पाएँगे कि धर्म; विद्वेष, कठोर वर्जनाओं, नीरस प्रार्थनाओं और हिंसाओं का कारण बन गया है। कहने के लिए, धार्मिक व्यक्ति होने को तो बहुत हैं लेकिन सही मायनों में धार्मिक बहुत ही कम होते हैं। | धर्म; प्रेम, उत्सव, उल्लास, स्वतंत्रता का कारण होना चाहिए। गहराई से न देखकर यदि यूँ ही एक नज़र डालें तो पाएँगे कि धर्म; विद्वेष, कठोर वर्जनाओं, नीरस प्रार्थनाओं और हिंसाओं का कारण बन गया है। कहने के लिए, धार्मिक व्यक्ति होने को तो बहुत हैं लेकिन सही मायनों में धार्मिक बहुत ही कम होते हैं। | ||
पंक्ति 468: | पंक्ति 447: | ||
यहाँ एक बात और बता दूँ जो कि महत्वपूर्ण है। प्रेमी प्रेमिका विवाह होने पर बदल क्यों जाते हैं ? इसका कारण भी कर्तव्य है। कर्तव्य के अस्तित्व में आते ही प्रेम विदा हो जाता है। यदि पति पत्नी एक दूसरे के कर्तव्यनिष्ठ न हो जाएँ, तो प्रेम जीवनभर बना रहेगा। इसलिए कर्तव्यनिष्ठ नहीं प्रेमनिष्ठ बनिए। | यहाँ एक बात और बता दूँ जो कि महत्वपूर्ण है। प्रेमी प्रेमिका विवाह होने पर बदल क्यों जाते हैं ? इसका कारण भी कर्तव्य है। कर्तव्य के अस्तित्व में आते ही प्रेम विदा हो जाता है। यदि पति पत्नी एक दूसरे के कर्तव्यनिष्ठ न हो जाएँ, तो प्रेम जीवनभर बना रहेगा। इसलिए कर्तव्यनिष्ठ नहीं प्रेमनिष्ठ बनिए। | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 3 जनवरी 2015 | |||
<poem> | <poem> | ||
प्रिय मित्रो! पर्यावरण से संबंधित मेरी एक कविता… | प्रिय मित्रो! पर्यावरण से संबंधित मेरी एक कविता… | ||
पंक्ति 510: | पंक्ति 488: | ||
इस धरती की जान बचा ले | इस धरती की जान बचा ले | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 2 जनवरी 2015 | |||
<poem> | <poem> | ||
मैंने कभी अपनी ज़िन्दगी को अहमियत नहीं दी। शायद इसीलिए ज़िन्दगी मेरे हाथ से हर बार फिसल जाती है… | मैंने कभी अपनी ज़िन्दगी को अहमियत नहीं दी। शायद इसीलिए ज़िन्दगी मेरे हाथ से हर बार फिसल जाती है… | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 2 जनवरी 2015 | |||
[[चित्र:Keshi-ghat.jpg|250px|right]] | |||
<poem> | <poem> | ||
केशी घाट गया था। ज़हर बन चुके यमुना जल से लोग आचमन कर रहे थे। इसमें बंदर भी शामिल हुआ तो मैंने फ़ोन से क्लिक कर लिया... | केशी घाट गया था। ज़हर बन चुके यमुना जल से लोग आचमन कर रहे थे। इसमें बंदर भी शामिल हुआ तो मैंने फ़ोन से क्लिक कर लिया... | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 1 जनवरी 2015 | |||
<poem> | <poem> | ||
मैं समय हूँ, काल हूँ मैं | मैं समय हूँ, काल हूँ मैं | ||
पंक्ति 550: | पंक्ति 526: | ||
संग मैं संग्राम में हूँ | संग मैं संग्राम में हूँ | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 1 जनवरी 2015 | |||
<poem> | <poem> | ||
मैं हर साल ऐसा सोचता हूँ कि | मैं हर साल ऐसा सोचता हूँ कि | ||
पंक्ति 583: | पंक्ति 558: | ||
चिकना घड़ा हूँ... | चिकना घड़ा हूँ... | ||
</poem> | </poem> | ||
|- | |- | ||
| | | | ||
; दिनांक- 1 जनवरी 2015 | |||
<poem> | <poem> | ||
नए साल की सर्द हवाओ ! | नए साल की सर्द हवाओ ! | ||
पंक्ति 594: | पंक्ति 568: | ||
बहुत याद करता रहता हूँ… | बहुत याद करता रहता हूँ… | ||
</poem> | </poem> | ||
|} | |} | ||
|} | |} |
11:50, 30 अप्रैल 2017 का अवतरण
आदित्य चौधरी फ़ेसबुक पोस्ट
वर्ष 2010-2011 • वर्ष 2012 •
सितंबर 2013 • अक्तूबर 2013 • नवंबर 2013 • दिसंबर 2013 • जनवरी 2014 • फ़रवरी 2014 • मार्च 2014 • अप्रॅल 2014 • मई 2014 • जून 2014 • जुलाई 2014 • अगस्त 2014 • सितंबर 2014 • अक्टूबर 2014 • नवंबर 2014 • दिसंबर 2014 • जनवरी 2015 • फ़रवरी 2015 • मार्च 2015 • अप्रॅल 2015 • मई 2015 • जून 2015 • जुलाई-सितम्बर 2015 • अक्टूबर-दिसम्बर 2015 • जनवरी-जून 2016 • जुलाई-दिसम्बर 2016 • जनवरी-मार्च 2017 • अप्रैल 2017 • मई-दिसंबर 2017