अटवी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
निशा (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:01, 24 सितम्बर 2011 का अवतरण
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
  • महाभारत काल में अटवी पुलिंदों की बस्ती थी।
  • महाभारत[1] में पुलिंदनगर पर भीम ने अपनी दिग्विजय-यात्रा के प्रसंग में अधिकार कर लिया था।
  • वायु पुराण[2] में भी आटवियों का उल्लेख है।
  • गुप्तसम्राट समुद्रगुप्त ने चौथी शती ई. में अटवी के सब राजाओं पर विजय प्राप्त करके उन्हें 'परिचारक' बना दिया था।[3]
  • हर्षचरित में बाणभट्ट ने भी 'विंध्याटवी' का सुंदर वर्णन किया है।
  • अटवी में ही राज्यश्री की खोज करते समय हर्ष की भेंट बौद्ध भिक्षु 'दिवाकरमित्र' से हुई थी।
  • अटवी को आटविक प्रदेश भी कहा गया है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. सभा. 29, 10
  2. 45, 126
  3. 'परिचारकीकृतसर्वाटिवीकराजस्य'- समुद्रगुप्त की प्रयाग-प्रशस्ति

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख