"पथ की पहचान -हरिवंश राय बच्चन" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
<!-- सबसे पहले इस पन्ने को संजोएँ (सेव करें) जिससे आपको यह दिखेगा कि लेख बनकर कैसा लगेगा -->
+
{| style="background:transparent; float:right"
[[चित्र:{{PAGENAME}}|thumb|{{PAGENAME}} लिंक पर क्लिक करके चित्र अपलोड करें]]
+
|-
{{पुनरीक्षण}}<!-- कृपया इस साँचे को हटाएँ नहीं (डिलीट न करें)। इसके नीचे से ही सम्पादन कार्य करें। -->
+
|
'''आपको नया पन्ना बनाने के लिए यह आधार दिया गया है'''{{स्वतंत्र लेखन नोट}}
+
{{सूचना बक्सा कविता
 +
|चित्र=Harivanshrai-Bachchan.jpg
 +
|चित्र का नाम=हरिवंश राय बच्चन
 +
|कवि=[[हरिवंश राय बच्चन]]
 +
|जन्म=[[27 नवंबर]], [[1907]]
 +
|जन्म भूमि=[[इलाहाबाद]], [[उत्तर प्रदेश]]
 +
|मृत्यु=[[18 जनवरी]], [[2003]] ई.
 +
|मृत्यु स्थान=[[मुंबई]], [[महाराष्ट्र]]
 +
|मुख्य रचनाएँ=[[मधुशाला]], मधुबाला, मधुकलश, तेरा हार, निशा निमंत्रण, मैकबेथ, जनगीता, दो चट्टाने
 +
|यू-ट्यूब लिंक=
 +
|शीर्षक 1=
 +
|पाठ 1=
 +
|शीर्षक 2=
 +
|पाठ 2=
 +
|बाहरी कड़ियाँ=
 +
}}
 +
|-
 +
|
 +
<div style="border:thin solid #a7d7f9; margin:10px">
 +
{|  align="center"
 +
! हरिवंश राय बच्चन की रचनाएँ
 +
|}
 +
<div style="height: 250px; overflow:auto; overflow-x: hidden; width:99%">
 +
{{हरिवंश राय बच्चन की रचनाएँ}}
 +
</div></div>
 +
|}
 
{{Poemopen}}
 
{{Poemopen}}
<poem>    
+
<poem>  
 
पूर्व चलने के बटोही बाट की पहचान कर ले
 
पूर्व चलने के बटोही बाट की पहचान कर ले
  
पंक्ति 49: पंक्ति 74:
 
{{Poemclose}}
 
{{Poemclose}}
  
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
+
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक2 |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
<references/>
 
 
==संबंधित लेख==
 
==संबंधित लेख==
 
+
{{भारत के कवि}}
[[Category:हरिवंशराय बच्चन]]
+
[[Category:पद्य साहित्य]]
[[Category:कविता]][[Category:हिन्दी कविता]][[Category:काव्य कोश]] [[Category:छायावादी रचनाकार]][[Category:साहित्य कोश]]
+
[[Category:हरिवंश राय बच्चन]]
__NOTOC__
+
[[Category:कविता]]
 +
[[Category:हिन्दी कविता]]
 +
[[Category:काव्य कोश]]
 +
[[Category:साहित्य कोश]]
 
__INDEX__
 
__INDEX__
 +
__NOEDITSECTION__

13:35, 13 अगस्त 2014 के समय का अवतरण

पथ की पहचान -हरिवंश राय बच्चन
हरिवंश राय बच्चन
कवि हरिवंश राय बच्चन
जन्म 27 नवंबर, 1907
मृत्यु 18 जनवरी, 2003 ई.
मृत्यु स्थान मुंबई, महाराष्ट्र
मुख्य रचनाएँ मधुशाला, मधुबाला, मधुकलश, तेरा हार, निशा निमंत्रण, मैकबेथ, जनगीता, दो चट्टाने
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
हरिवंश राय बच्चन की रचनाएँ

    
पूर्व चलने के बटोही बाट की पहचान कर ले

पुस्तकों में है नहीं छापी गई इसकी कहानी
हाल इसका ज्ञात होता है न औरों की ज़बानी
अनगिनत राही गए इस राह से उनका पता क्या
पर गए कुछ लोग इस पर छोड़ पैरों की निशानी
यह निशानी मूक होकर भी बहुत कुछ बोलती है
खोल इसका अर्थ पंथी पंथ का अनुमान कर ले
पूर्व चलने के बटोही बाट की पहचान कर ले

है अनिश्चित किस जगह पर सरित गिरि गह्वर मिलेंगे
है अनिश्चित किस जगह पर बाग वन सुंदर मिलेंगे
किस जगह यात्रा ख़तम हो जाएगी यह भी अनिश्चित
है अनिश्चित कब सुमन कब कंटकों के शर मिलेंगे
कौन सहसा छूट जाएँगे मिलेंगे कौन सहसा
आ पड़े कुछ भी रुकेगा तू न ऐसी आन कर ले
पूर्व चलने के बटोही बाट की पहचान कर ले

कौन कहता है कि स्वप्नों को न आने दे हृदय में
देखते सब हैं इन्हें अपनी उमर अपने समय में
और तू कर यत्न भी तो, मिल नहीं सकती सफलता
ये उदय होते लिए कुछ ध्येय नयनों के निलय में
किन्तु जग के पंथ पर यदि स्वप्न दो तो सत्य दो सौ
स्वप्न पर ही मुग्ध मत हो सत्य का भी ज्ञान कर ले
पूर्व चलने के बटोही, बाट की पहचान कर ले

स्वप्न आता स्वर्ग का, दृग-कोरकों में दीप्ति आती
पंख लग जाते पगों को, ललकती उन्मुक्त छाती
रास्ते का एक काँटा, पाँव का दिल चीर देता
रक्त की दो बूँद गिरतीं, एक दुनिया डूब जाती
आँख में हो स्वर्ग लेकिन, पाँव पृथ्वी पर टिके हों
कंटकों की इस अनोखी सीख का सम्मान कर ले
पूर्व चलने के बटोही, बाट की पहचान कर ले

यह बुरा है या कि अच्छा, व्यर्थ दिन इस पर बिताना
अब असंभव छोड़ यह पथ दूसरे पर पग बढ़ाना
तू इसे अच्छा समझ, यात्रा सरल इससे बनेगी
सोच मत केवल तुझे ही यह पड़ा मन में बिठाना
हर सफल पंथी यही विश्वास ले इस पर बढ़ा है
तू इसी पर आज अपने चित्त का अवधान कर ले
पूर्व चलने के बटोही, बाट की पहचान कर ले


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख