आलम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:19, 25 जून 2013 का अवतरण (Text replace - "श्रृंगार" to "शृंगार")
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

आलम अकबर के समय के एक मुसलमान कवि थे जिन्होंने सन् 991 हिजरी अर्थात संवत् 1639-40 में 'माधावानल कामकंदला' नाम की प्रेम कहानी दोहा चौपाई में लिखी। *पाँच पाँच चौपाइयों (अर्धालियों) पर एक एक दोहा या सोरठा है।

  • यह शृंगार रस की दृष्टि से ही लिखी जान पड़ती है, आध्यात्मिक दृष्टि से नहीं।
  • इसमें जो कुछ रुचिरता है, वह कहानी की है, वस्तु वर्णन, भाव व्यंजना आदि की नहीं है।
  • कहानी भी प्राकृत या अपभ्रंश से चली आती हुई पुरानी कहानी है।
  • कवि ने रचनाकाल का उल्लेख इस प्रकार किया है

दिल्लीपति अकबर सुरताना । सप्तदीप में जाकी आना
धरमराज सब देस चलावा । हिंदू-तुरुक पंथ सब लावा

सन नौ सै इक्कानबे आही। करौं कथा औ बोलौं ताही

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

सम्बंधित लेख