गोविन्ददास चक्रवर्ती
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:52, 28 मार्च 2014 का अवतरण (''''गोविन्ददास चक्रवर्ती''' आचार्य श्रीनिवास के प्रिय ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
गोविन्ददास चक्रवर्ती आचार्य श्रीनिवास के प्रिय शिष्य और कवि थे। इनके द्वारा रचित कुछ ही पद प्राप्त हैं। गोविन्ददास कविराज इनके समसामयिक एवं गुरुभाई थे।
- गोविन्ददास चक्रवर्ती 'बोराकुली' नामक ग्राम के निवासी भक्त और पदकर्ता थे।
- इनके गुरु श्रीनिवास आचार्य थे। गोविन्ददास कविराज इनके समसामयिक एवं गुरुभाई थे।
- गोविन्ददास चक्रवर्त्ती की निश्चित जन्म तिथि अज्ञात है। इनका रचना काल गोविन्ददास कविराज के ही आसपास है।
- 'भक्तिरत्नाकर' ग्रंथ में इनके बारे में कहा गया है कि ये श्रीनिवास आचार्य के अतिप्रिय शिष्य थे एवं गीतल-वाद्य-विद्या में निपुण भक्ति मूर्ति थे।
- वैष्णवदास एवं उद्धवदास ने अपने एक-एक पद में इनका उल्लेख किया है। इनके कुछ ही पद प्राप्त हैं।
|
|
|
|
|