अहर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:46, 7 जुलाई 2014 का अवतरण (''''अहर''' उत्तर प्रदेश के [[बुलंदशहर ज़िला|बुलंदशहर ज़...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले में गंगा नदी के किनारे स्थित एक छोटा-सा शहर है। यह एक ऐतिहासिक स्थान है, जिसका इतिहास महाभारत काल से मिलता है।

  • यह प्राचीन स्थान अवंतिका और भगवान शिव के प्रचीन मंदिर के लिए जाना जाता है। वैसे इन मंदिरों में पूरे साल श्रद्धालू आते हैं, पर 'शिवरात्रि' और 'नवरात्र' के दौरान यहां श्रद्धालुओं की संख्या कई गुणा बढ़ जाती है।
  • अहर का इतिहास महाभारत काल से मिलता है। एक कथा के अनुसार धृतराष्ट्र पुत्र दुर्योधन ने पांडु पुत्र भीम को मारने के लिए उसे जहर दे दिया था। इसके बाद उन्होंने भीम को गंगा नदी में फेंक दिया, जिसमें तैरते हुए वह अहर पहुंचे। उस समय अहर पर शासन करने वाले नागवंशी शासकों ने उसे नदी से निकाला और उनका उपचार किया। इसके बाद भीम हस्तिनापुर लौट गए। यहां कुछ ऐसे सिक्के भी मिले हैं, जिसका संबंध नागवंशी काल से है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अहर (हिन्दी) नेटिव प्लेनेट। अभिगमन तिथि: 07 जुलाई, 2014।

संबंधित लेख