बनास नदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:43, 25 अक्टूबर 2011 का अवतरण (Adding category Category:भूगोल शब्दावली (को हटा दिया गया हैं।))
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • इसकी घाटी में प्राचीन मानव सभ्यता के अनेक प्रकार के प्रस्तर के उपकरण प्राप्त हुए हैं।
  • इसका उद्गम कुंभलगढ़ के निकट है और यह अरावली पर्वतमाला को चीरकर अपना रास्ता बनाती है।
  • इसके बाद पूर्वोत्तर की ओर बढ़ते हुए यह मैदानों तक पहुँचती है और 500 किमी बहने के बाद शिवपुर के उत्तर में चंबल नदी से मिलती है।
  • बनास एक मौसमी नदी है, जो गर्मी के समय अक्सर सूखी रहती है, लेकिन इसके बावजूद यह सिचाई का स्रोत है।
  • बरेच और कोटरी इसकी सहायक नदियाँ हैं।
  • समूची घाटी में मिट्टी के बहाव से कई स्थानों में अनुपजाऊ भूमि का निर्माण हो गया।

संबंधित लेख