ऊधो, हम लायक सिख दीजै -सूरदास

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:43, 3 अगस्त 2017 का अवतरण (Text replacement - "सन्न्यासी" to "संन्यासी")
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"
ऊधो, हम लायक सिख दीजै -सूरदास
सूरदास
सूरदास
कवि महाकवि सूरदास
जन्म संवत 1535 वि.(सन 1478 ई.)
जन्म स्थान रुनकता
मृत्यु 1583 ई.
मृत्यु स्थान पारसौली
मुख्य रचनाएँ सूरसागर, सूरसारावली, साहित्य-लहरी, नल-दमयन्ती, ब्याहलो
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
सूरदास की रचनाएँ

ऊधो, हम लायक़ सिख[1] दीजै।
यह उपदेस अगिनि तै तातो,[2] कहो कौन बिधि कीजै॥
तुमहीं कहौ, इहां इतननि में सीखनहारी को है।
जोगी जती[3] रहित माया तैं तिनहीं यह मत सोहै॥[4]
कहा सुनत बिपरीत लोक में यह सब कोई कैहै।[5]
देखौ धौं अपने मन सब कोई तुमहीं दूषन दैहै॥
चंदन अगरु[6] सुगंध जे लेपत, का विभूति[7] तन छाजै।[8]
सूर, कहौ सोभा क्यों पावै आंखि आंधरी आंजै॥
 

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. शिक्षा, उपदेश।
  2. गरम।
  3. यति, संन्यासी।
  4. यह निर्गुणवाद शोभा देता है।
  5. कहेगा।
  6. मलयागिर चंदन
  7. भस्म, भभूत।
  8. सोहती है।

संबंधित लेख