"च्यवनाश्रम": अवतरणों में अंतर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(''''च्यवनाश्रम''' का उल्लेख महाभारत, [[वनपर्व महाभारत|व...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) No edit summary |
||
पंक्ति 13: | पंक्ति 13: | ||
<references/> | <references/> | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{पौराणिक स्थान}} | {{पौराणिक स्थान}}{{भारत में स्थित आश्रम}} | ||
[[Category:आश्रम]] | |||
[[Category:पौराणिक स्थान]][[Category:पौराणिक कोश]] | [[Category:पौराणिक स्थान]][[Category:पौराणिक कोश]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ |
07:45, 18 जनवरी 2013 का अवतरण
च्यवनाश्रम का उल्लेख महाभारत, वनपर्व[1] में हुआ है। इसमें वर्णित च्यवन ऋषि और सुकन्या की कथा में च्यवन के आश्रम की स्थिति नर्मदा नदी के तट पर बताई गई है। इसका उल्लेख वैदूर्यपर्वत [2] के पश्चात है।[3]
- वैदूर्यपर्वत संभवत: नर्मदा नदी के तटवर्ती संगमरमर के पहाड़ों को कहा गया है, जिनके निकट वर्तमान भेड़ाघाट नामक स्थान है, जो जबलपुर, मध्य प्रदेश से 13 मील की दूरी पर है।
- जनश्रुति के अनुसार भेड़ाघाट में भृगु का स्थान था और यहाँ इनका मंदिर भी है।
- महाभारत के अनुसार च्यवन, भृगु के ही पुत्र थे-
'भृगोर्महर्षे: पुत्रोऽभूच्च्यवनो नाम भारत, समीपे सरसस्तस्य तपस्तेपे महाद्युति:।'[4]
- इस प्रकार महाभारत के इस प्रसंग में वर्णित च्यवन के आश्रम की भेड़ाघाट में स्थिति प्राय: निश्चित समझी जा सकती है।
- च्यवनाश्रम का उल्लेख महाभारत, वनपर्व[5] में भी है-
'आश्रम: कक्षसेनस्य पुण्यस्तत्र युधिष्ठिर, च्यवनस्याश्रम श्चैव विख्यातस्तत्र पांडव।'
|
|
|
|
|