धर्मारण्य
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
धर्मारण्य का उल्लेख महाभारत, वनपर्व[1] में हुआ है। महाभारत के अनुसार ऋषि कण्व का आश्रम धर्मारण्य में ही स्थित था। धर्मारण्य गुजरात के प्राचीन नगर सिद्धपुर के परिवर्ती क्षेत्र (श्रीस्थल) का नाम है।
- महाभारत, वनपर्व के अनुसार धर्मारण्य को एक प्रमुख तीर्थ स्थान बताया गया है-
'धर्मारण्यं हि तन् पुण्यमाद्यं च भरतर्पभ, यत्र प्रविष्टमात्रो वै सर्वपापै: प्रमुच्यते'।
- प्राचीन समय में धर्मारण्य प्रदेश सरस्वती नदी द्वारा सिंचित था।
- महाभारत, वनपर्व[2] में धर्मारण्य में कण्वाश्रम की स्थिति बताई गयी है-
'कण्वाश्रम ततो गच्छेच्छ्रीजुष्ट लोक पूजितम्'।
- उपर्युक्त उल्लेख में धर्मारण्य को श्रीजुष्टम् प्रदेश कहा गया है, जिससे इसके नाम 'श्रीस्थल' की पुष्टि होती है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 464 |