"महाभारत आदि पर्व अध्याय 16 श्लोक 1-19": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
 
छो (Text replacement - "पश्चात " to "पश्चात् ")
 
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
<div style="text-align:center; direction: ltr; margin-left: 1em;">महाभारत: आदि पर्व:षोडश अध्‍याय: श्लोक 1-19 का हिन्दी अनुवाद</div>

शौनकजी बोले—सूतनन्दन ! आप ज्ञानी महात्मा आस्तीक की इस कथा को पुनः विस्तार के साथ कहिये। हमें उसे सुनने के लिये बड़ी उत्कण्ठा है। सौम्य ! आप बड़ी मधुर कथा कहते हैं। उसका एक - एक अक्षर और एक-एक पद कोमल हैं। तात ! इसे सुनकर हमें बड़ी प्रसन्नता होती है। आप अपने पिता लोमहर्षण की भाँति ही प्रवचन कर रहे हैं। आपके पिता सदा हम लोगों की सेवा में लगे रहते थे। उन्होंने इस उपाख्यान को जिस प्रकार कहा है, उसी रूप में आप भी कहिये। उग्रश्रवाजी ने कहा—आयुष्मन ! मैंने अपने कथावाचक पिता जी के मुख से यह आस्तीक की कथा, जिस रूप में सुनी है, उसी प्रकार आपसे कहता हूँ। ब्रह्मन ! पहले सत्ययुग में दक्ष प्रजापति की दो शुभलक्षणा कन्याएँ थीं--कद्रू और विनता। वे दोनों बहिनें रूप- सौन्दर्य से सम्पन्न तथा अद्भुत थी।। अनघ ! उन दोनों का विवाह महर्षि कश्यप जी के साथ हुआ था। एक दिन प्रजापति ब्रह्माजी के समान शक्तिशाली पति महर्षि कश्यप ने अत्यन्त हर्ष में भरकर अपनी उन दोनों धर्मपत्नियों को प्रसन्नतापूर्वक वर देते हुए कहा--‘तुम में से जिसकी जो इच्छा हो वर माँग लो।’ इस प्रकार कश्यप जी से उत्तम वरदान मिलने की बात सुनकर प्रसन्नता के कारण उन दोनों सुन्दरी स्त्रियों को अनुपम आनन्द प्राप्त हुआ। कद्रू ने समान तेजस्वी एक हजार नागों को पुत्र रूप में पाने का वर माँगा। विनता ने बल, तेज, शरीर तथा पराक्रम में कद्रू के पुत्रों से श्रेष्ठ केवल दो ही पुत्र माँगे। विनता को पति देव ने, अत्यन्त अभीष्ट दो पुत्रों के होने का वरदान दे दिया। उस समय विनिता ने कश्यप जी के ‘एवमस्तु’ कहकर उनके दिये हुए वर को शिरोधार्य किया। अपनी प्रार्थना के अनुसार ठीक वर पाकर वह बहुत प्रसन्न हुई। कद्रू के पुत्रों से अधिक बलवान और पराक्रमी दो पुत्रों के होने का वर प्राप्त करके विनता अपने को कृतकृत्य मानने लगी। समाज तेजस्वी एक हजार पुत्र होने का वर पाकर कद्रू भी अपना मनोरथ सिद्ध हुआ समझने लगी। वरदान पाकर सन्तुष्ट हुई। अपनी उन धर्मपत्नियों से यह कहकर कि ‘तुम दोनों यत्नपूर्वक अपने अपने गर्भ की रक्षा करना’ महातपस्वी कश्यपजी वन में चले गये। ब्रह्मन ! तदनन्तर दीर्घकाल के पश्चात कद्रू ने एक हजार और विनता ने दो अण्डे दिेये। दसियों ने अत्यन्त प्रसन्न होकर दोनों के अण्डों को गरम वर्तनों में रख दिया। वे अण्डे पाँच सौ वर्षो तक उन्हीं वर्तनों में पडे़ रहे। तत्पश्चात पाँच सौ वर्ष पूरे होने पर कद्रू के एक हजार पुत्र अण्डों को फोड़कर बाहर निकल आये, परन्तु विनता के अण्डों से उसके दो बच्चे निकलते नहीं दिखायी दिये। इससे पुत्रार्थिनी और तपस्विनी देवी विनता सौत के सामने लज्जित हो गयी। फिर उसने अपने हाथों से एक अण्डा फोड़ डाला। फूटने पर उस अण्डे में विनता ने अपने पुत्र को देखा, उसके शरीर का ऊपरी भाग पूर्ण रूप से विकसित एवं पुष्ट था, किन्तु नीचे का आधा अंग अभी अधूरा रह गया था। सुना जाता है, उस पुत्र ने क्रोध के आवेश में आकर विनता को शाप दे दिया-।
शौनकजी बोले—सूतनन्दन ! आप ज्ञानी महात्मा आस्तीक की इस कथा को पुनः विस्तार के साथ कहिये। हमें उसे सुनने के लिये बड़ी उत्कण्ठा है। सौम्य ! आप बड़ी मधुर कथा कहते हैं। उसका एक - एक अक्षर और एक-एक पद कोमल हैं। तात ! इसे सुनकर हमें बड़ी प्रसन्नता होती है। आप अपने पिता लोमहर्षण की भाँति ही प्रवचन कर रहे हैं। आपके पिता सदा हम लोगों की सेवा में लगे रहते थे। उन्होंने इस उपाख्यान को जिस प्रकार कहा है, उसी रूप में आप भी कहिये। उग्रश्रवाजी ने कहा—आयुष्मन ! मैंने अपने कथावाचक पिता जी के मुख से यह आस्तीक की कथा, जिस रूप में सुनी है, उसी प्रकार आपसे कहता हूँ। ब्रह्मन ! पहले सत्ययुग में दक्ष प्रजापति की दो शुभलक्षणा कन्याएँ थीं--कद्रू और विनता। वे दोनों बहिनें रूप- सौन्दर्य से सम्पन्न तथा अद्भुत थी।। अनघ ! उन दोनों का विवाह महर्षि कश्यप जी के साथ हुआ था। एक दिन प्रजापति ब्रह्माजी के समान शक्तिशाली पति महर्षि कश्यप ने अत्यन्त हर्ष में भरकर अपनी उन दोनों धर्मपत्नियों को प्रसन्नतापूर्वक वर देते हुए कहा--‘तुम में से जिसकी जो इच्छा हो वर माँग लो।’ इस प्रकार कश्यप जी से उत्तम वरदान मिलने की बात सुनकर प्रसन्नता के कारण उन दोनों सुन्दरी स्त्रियों को अनुपम आनन्द प्राप्त हुआ। कद्रू ने समान तेजस्वी एक हजार नागों को पुत्र रूप में पाने का वर माँगा। विनता ने बल, तेज, शरीर तथा पराक्रम में कद्रू के पुत्रों से श्रेष्ठ केवल दो ही पुत्र माँगे। विनता को पति देव ने, अत्यन्त अभीष्ट दो पुत्रों के होने का वरदान दे दिया। उस समय विनिता ने कश्यप जी के ‘एवमस्तु’ कहकर उनके दिये हुए वर को शिरोधार्य किया। अपनी प्रार्थना के अनुसार ठीक वर पाकर वह बहुत प्रसन्न हुई। कद्रू के पुत्रों से अधिक बलवान और पराक्रमी दो पुत्रों के होने का वर प्राप्त करके विनता अपने को कृतकृत्य मानने लगी। समाज तेजस्वी एक हजार पुत्र होने का वर पाकर कद्रू भी अपना मनोरथ सिद्ध हुआ समझने लगी। वरदान पाकर सन्तुष्ट हुई। अपनी उन धर्मपत्नियों से यह कहकर कि ‘तुम दोनों यत्नपूर्वक अपने अपने गर्भ की रक्षा करना’ महातपस्वी कश्यपजी वन में चले गये। ब्रह्मन ! तदनन्तर दीर्घकाल के पश्चात् कद्रू ने एक हजार और विनता ने दो अण्डे दिेये। दसियों ने अत्यन्त प्रसन्न होकर दोनों के अण्डों को गरम वर्तनों में रख दिया। वे अण्डे पाँच सौ वर्षो तक उन्हीं वर्तनों में पडे़ रहे। तत्पश्चात् पाँच सौ वर्ष पूरे होने पर कद्रू के एक हजार पुत्र अण्डों को फोड़कर बाहर निकल आये, परन्तु विनता के अण्डों से उसके दो बच्चे निकलते नहीं दिखायी दिये। इससे पुत्रार्थिनी और तपस्विनी देवी विनता सौत के सामने लज्जित हो गयी। फिर उसने अपने हाथों से एक अण्डा फोड़ डाला। फूटने पर उस अण्डे में विनता ने अपने पुत्र को देखा, उसके शरीर का ऊपरी भाग पूर्ण रूप से विकसित एवं पुष्ट था, किन्तु नीचे का आधा अंग अभी अधूरा रह गया था। सुना जाता है, उस पुत्र ने क्रोध के आवेश में आकर विनता को शाप दे दिया-।

{{लेख क्रम |पिछला=महाभारत आदि पर्व अध्याय 15 श्लोक 1-11|अगला=महाभारत आदि पर्व अध्याय 16 श्लोक 20-25}}

07:43, 23 जून 2017 के समय का अवतरण

षोडश (16) अध्‍याय: आदि पर्व (आस्तीक पर्व)

महाभारत: आदि पर्व:षोडश अध्‍याय: श्लोक 1-19 का हिन्दी अनुवाद

« पीछे आगे »

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख