प्रलंब असुर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:30, 1 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{बहुविकल्प|बहुविकल्पी शब्द=प्रलंब |लेख का नाम=प्रलं...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
![]() |
एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- प्रलंब (बहुविकल्पी) |
प्रलंब मथुरा के राजा कंस का असुर मित्र था, जिसका वध श्रीकृष्ण के भ्राता बलराम द्वारा हुआ था।[1]
- 'भागवतपुराण' के अनुसार एक बार श्रीकृष्ण अन्य गोपों तथा बलराम के साथ खेल रहे थे। इसी समय असुर प्रलंब भी सखाओं में मिल गया और सबके साथ ‘हरिण-क्रीड़न’ नामक खेल खेलने लगा।
- ‘हरिण-क्रीड़न’ खेल में हारने वाला जीतने वाले को अपने कंधे पर बिठाकर चलता था।
- प्रलंब इस खेल में जान-बूझकर हार गया और बलराम उसके कंधे पर बैठ गए। इस अवसर का लाभ उठाकर प्रलंब बलरामजी को लेकर भाग निकला।
- बलराम ने अपने शरीर का भार इतना अधिक कर लिया कि प्रलंब के लिए भागना भी मुश्किल हो गया। वह चल भी नहीं सका और अपने मूल रूप में आ गया।
- प्रलंब तथा बलराम के मध्य कुछ देर तक युद्ध हुआ और अंत में प्रलंब मारा गया।
इन्हें भी देखें: धेनुकासुर वध एवं यमलार्जुन मोक्ष
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ भागवतपुराण 2.7.34; 10.1; ब्रह्माण्डपुराण 3.6.15; 4.29.123; विष्णुपुराण 5.1.14; 4.1-2, 15,1
संबंधित लेख
|