दुःशला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

दुःशला महाभारत में राजा धृतराष्ट्र की पुत्री और दुर्योधन आदि कौरवों की बहन थी। गांधारी के गर्भ से उत्पन्न धृतराष्ट्र की पुत्री का नाम दु:शला था, जिसका विवाह सिंधु नरेश जयद्रथ से हुआ था। जयद्रथ का वध अर्जुन द्वारा कुरुक्षेत्र में किया गया। जयद्रथ की मृत्यु के पश्चात इसने अपनी संरक्षता में अपने छोटे बालक 'सुरथ' को सिंहासन पर बैठाया। पांडवों के अश्वमेध यज्ञ के समय अर्जुन घोड़ा लेकर जब सिंधु देश पहुँचे, तब सुरथ भय के कारण मर गया। दु:शला के पौत्र से उनका युद्ध हुआ अर्जुन ने सदा दुर्योधन की बहन को अपनी बहन माना। अतः वे अपनी बहन के पौत्र और सुरथ के पुत्र को जीवन दान दे कर सिन्धु को छोड़ आगे बढ़ गये। अर्जुन ने सुरथ के पुत्र को सिंधु देश का राजा बनाया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी

संबंधित लेख