आना-जाना
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:08, 20 अप्रैल 2018 का अवतरण (Text replacement - "{{कहावत लोकोक्ति मुहावरे}}" to "{{कहावत लोकोक्ति मुहावरे}}{{कहावत लोकोक्ति मुहावरे2}}")
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
आना-जाना एक प्रचलित लोकोक्ति अथवा हिन्दी मुहावरा है।
अर्थ - एक-दूसरे के यहाँ बराबर मिलने के लिए आते-जाते रहना।
प्रयोग - दोनों परिवारों में आना-जाना इतना ज्यादा बढ़ गया है कि दूसरे का हाल जाने बिना चैन नहीं पड़ता। - (गिरिधर गोपाल)
अर्थ - सूझना
प्रयोग - मन में इस वक्त कुछ भी आ-जा नहीं रहा था। - (कमलेश्वर)
अर्थ - जनमना और मरना
प्रयोग - दुनिया यों ही चलती रही है, चलती रहेगी; किसी के आने-जाने से कोई ख़ास फ़र्क नहीं पड़ता। - (गिरिधर गोपाल)
अर्थ - नफ़ा-नुकसान, हानि-लाभ
प्रयोग - बस आए दिन टंटा। ...ख़ैर, जाने दीजिए, जब तकदीर ही काले पानी को सज़ा दे रही है तो फिर किसी तदबीर से क्या आना-जाना। - (राजा राधिका रमण प्रसाद सिहं)